मुंबई

ससुर ने बहू के साथ रसोई में की गंदी हरकत, कहा- तेरे पति में दम नहीं; देवर ने कमरे में…

Maharashtra Crime: शिकायत के अनुसार, ससुर घर में किसी के न होने पर रसोई में काम कर रही बहू के पास आता था और उसके शरीर को छूता था। पुलिस ने पति और देवर समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

2 min read
Jan 14, 2026
बहू बोली- ससुर बना रहा शारीरिक संबंध का दबाव (प्रतीकात्मक फोटो)

महाराष्ट्र के अकोला शहर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां मलकापुर इलाके में रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद खदान पुलिस ने पति, ससुर और देवर समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: देवर-भाभी के थे अवैध संबंध, 13 साल के भतीजे ने देख लिया तो कुल्हाड़ी से काटकर तालाब में फेंका

शादी के कुछ दिन बाद यौन उत्पीड़न

पीड़िता की शादी 25 मई 2025 को हुई थी। जून में वह अपने ससुराल आई, जहां शुरुआत में सब कुछ ठीक था। लेकिन जल्द ही उसके ससुर और देवर की नीयत बदल गई। दोनों ने नवविवाहित युवती को परेशान करना शुरू किया. बदनामी के डर से महिला ने काफी समय तक यह सब सहा, लेकिन आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

किचन में ससुर की शर्मनाक करतूत

पीड़िता ने अपनी शिकायत में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि जब घर में कोई नहीं होता था, तब ससुर सुभाष तायडे किचन में आते थे और काम करते समय उसके साथ अश्लील हरकतें करते थे। पीठ, कंधे और कमर को छूकर अशोभनीय बातें कहते थे। इस हरकत से डरकर पीड़िता कई बार खुद को कमरे में बंद कर लेती थी।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ससुर ने एक दिन उसे गलत तरीके से छूते हुए कहा था, "तुझे जो चाहिए वो दूंगा, तेरे पति में कोई दम नहीं है।" इसके बाद घबराकर महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। आरोप है कि ससुर अक्सर अपनी बहू का इसी तरह से यौन उत्पीड़न करता था।

देवर की भी थी गंदी नजर

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके देवर शुभम तायडे की भी उस पर गंदी नजर थी। वह बिना वजह महिला के कमरे में घुस जाता था और उसके कपड़ों और सुंदरता को लेकर अश्लील बातें करता था। उसके इस व्यवहार से वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थी।

पति ने नहीं सुनी, सास बोली चुप रहो-

हैरानी की बात यह है कि जब महिला ने अपनी सास वर्षा तायडे और ननद शिल्पा तायडे को इस बारे में बताया, तो उन्होंने मदद करने के बजाय आरोपियों का ही पक्ष लिया। उन्होंने उससे कहा कि ससुर के मन मुताबिक रहोगी, तभी घर में सुखी से रह पाओगी।

वहीं, पीड़िता के पति ने भी किसी भी तरह का विरोध नहीं किया और पत्नी का साथ देने के बजाय उसे पिता की बात मानने को मजबूर किया।

शादी के कुछ महीने बाद घर से निकाला

पीड़िता ने बताया कि उसे 30 अक्टूबर 2025 को ससुराल से मायके भेज दिया गया। इस सदमे और लोक-लाज के कारण उसने तुरंत पुलिस में शिकायत नहीं करवाई। लेकिन अब उसे न्याय चाहिए।

खदान पुलिस ने सभी 5 आरोपियों- ससुर, पति, देवर, सास और ननद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

बेटी को गोद में उठाने से पहले ही दुनिया छोड़ गया फौजी पिता, स्ट्रेचर पर लेटी पत्नी ने दी अंतिम विदाई, वीडियो देख नहीं रुकेंगे आंसू

Published on:
14 Jan 2026 06:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर