मुंबई

महाराष्ट्र: पिता ने दो मासूम बेटों को नहर में फेंका, NDRF सर्च में जुटी, पत्नी रोकर बोली- हमेशा शक करता था

Maharashtra Crime News: छत्रपति संभाजीनगर के पैठण में पिता पर दो मासूम बेटों को नहर में फेंकने का आरोप है। 7 साल के आरुष का शव 40 घंटे बाद मिला, जबकि पांच वर्षीय कार्तिक लापता है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 2:47 PM IST
Maharashtra Crime News
महाराष्ट्र में पिता ने मासूम बेटों को नहर में फेंका, एक का शव बरामद (Photo: X/AI)

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपने ही दो मासूम बेटों को वडापाव खिलाने और नई स्कूटी से घुमाने का लालच देकर नहर में फेंकने का आरोप लगा है। इस खौफनाक वारदात में 7 साल के बड़े बेटे आरुष का शव करीब 40 घंटे बाद बरामद हुआ है, जबकि 5 साल का छोटा बेटा कार्तिक अब भी लापता है। पुलिस ने आरोपी पिता परमेश्वर रोडगे (50) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नहर पर मौजूद कुछ किसानों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन परमेश्वर ने उन्हें धमकी दी और उन पर पत्थर फेंके।

'पापा के साथ मत जाओ...', बड़े भाई ने छोटे को रोका था

यह दिल दहला देने वाली घटना पैठण तालुका के नांदर गांव के पास सोमवार (16 नवंबर) की शाम हुई। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपी परमेश्वर रोडगे (30) अपने दोनों बेटों आरुष (7) और कार्तिक (5) को स्कूटी पर बैठाकर घर से निकला था।

बताया जा रहा है कि छोटा बेटा कार्तिक वडापाव खाने की जिद कर रहा था। इसी दौरान बड़े भाई आरुष ने उसे पिता के साथ जाने से रोकते हुए कहा था, 'तू पापा के साथ मत जा।' लेकिन कार्तिक नहीं माना।

इसके बाद आरोपी पिता ने दोनों बच्चों को उनकी पसंद की खाने की चीजें व घुमाने का लालच दिया और उन्हें अपने साथ ले गया। वह दोनों बेटों को स्कूटी पर बैठाकर जायकवाड़ी बांध की बाईं नहर के पास ले गया।

बच्चों को नहर में फेंककर खुद तैरकर बाहर आया

आरोप है कि परमेश्वर ने अपने दोनों मासूम बेटों को बहती नहर में धक्का दे दिया और खुद भी उसमें कूद गया, लेकिन खुद तैरकर बाहर आ गया। इसके बाद वह भीगे हुए कपड़ों में घर पहुंचा।

जब पत्नी सुषमा परमेश्वर रोडगे (27) ने बच्चों के बारे में पूछा, तो उसने कथित तौर पर दोनों को नहर में फेंकने की बात कबूल की। पति की यह बात सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया। बच्चों की मां बदहवास होकर रोने लगी। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

पति के खिलाफ बच्चों की मां नेदर्ज कराया केस

मृतक बच्चों की मां सुषमा रोडगे की शिकायत के आधार पर पाचोड पुलिस स्टेशन में आरोपी परमेश्वर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायत में पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति बेहद शक करने वाला और हिंसक स्वभाव का था। वह छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था। इतना ही नहीं, बच्चों के रोने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता था।

40 घंटे बाद मिला बड़े बेटे का शव, छोटे की तलाश में जुटी NDRF

घटना के बाद दोनों बच्चों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। करीब 40 घंटे बाद बुधवार सुबह पेटी पुल के पास 7 वर्षीय आरुष का शव बरामद किया गया। हालांकि, 5 वर्षीय कार्तिक का अब तक कुछ पता नहीं चला है। उसकी तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम अभियान चला रही है।

Updated on:
19 Nov 2026, 2:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

विदेशी दर्शकों को नहीं दिखेगा भरत का त्याग और राम का वचन! ‘रामायण’ के इंटरनेशनल कट में हुआ बड़ा बदलाव

अविनाश मिश्रा ने चीटिंग और ईशा सिंह से ब्रेकअप की खबरों के बीच किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- यहीं छोड़ दें और आगे बढ़ें