मुंबई

महाराष्ट्र में फुटबॉल करियर का झांसा देकर कोच करता रहा दुष्कर्म और ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

Football coach arrested: महाराष्ट्र की एक जगह से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां फुटबॉल कोच ने एक नाबालिग लड़की के साथ करियर में तरक्की दिलाने के बाहाने से दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो वायरल कर देने की धमकी भी देने लगा।

2 min read
Jun 13, 2026
Football coach arrested
PHOTO PATRIKA

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के पालघर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक प्राइवेट फुटबॉल कोच ने खेल में बड़ा मौका दिलाने का झांसा देकर अपनी ही एकेडमी की 17 साल की नाबालिग खिलाड़ी के साथ 3 साल तक दुष्कर्म किया। इसके अलावा आरोपी कोच लड़की का गलत वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था और लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। कोच की इस हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिवार से आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की पुलिस में शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया।

साल 2023 से कर रहा था परेशान

जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट फुटबॉल कोच में अपनी ही एकेडमी की नाबालिक खिलाड़ी को तीन साल से प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी कोच की पहचान अभिजीत मेंडल 36 साल के रूप में हुई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि साल 2023 में लड़की ने जब वो 17 साल की थी तब वसई में कोच अभिजीत की फुटबॉल एकेडमी जॉइन की थी।

तरक्की का झांसा देकर फंसाया

जब लड़की कोच की हरकतों से परेशान हो गई तो उसने कोच से दूर रहने का सोच लिया। ये सब देखकर आरोपी उसे डराने-धमकाने लगा। कहने लगा कि मेरी बात नहीं मानी तो जितने भी फोटो और वीडियो हैं, वो सब सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

घरवालों ने बताई सब बात

घरवालों का कहना है कि आरोपी बहुत समय से हमारी लड़की को परेशान कर रहा था। लगातार मिलने वाली मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर उसने घर पर सारी बातें बताई। इसके बाद हमने आरोपी कोच के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद वसई की मानिकपुर पुलिस ने शुरुआती जांच की और आरोपी कोच अभिजीत मेंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, डराने-धमकाने और पॉक्सो कानून की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कोर्ट ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

आगे की कार्रवाई जारी है

आरोपी को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय खेल एकेडमी में जाने वाले बच्चियों के अभिभावकों के बीच डर का माहौल बना है।

Updated on:
13 Jun 2026 03:18 pm
Published on:
13 Jun 2026 02:41 pm