मुंबई

‘तुम हिंदू हो क्या?’ अगर नहीं है तो कलमा पढ़कर सुना, नहीं सुना पाने पर हिंदू युवक को चाकू से गोदकर किया लहूलुहान

Mumbai Hate Crime: मुंबई के मीरा रोड इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है, जहां जैब जुबैर अंसारी नामक आरोपी ने केवल हिंदू होने के कारण दो निर्दोष व्यक्तियों को चाकू से गोद दिया।
2 min read
Apr 28, 2026
Mumbai Crime News
(Photo: X screensshot)

Mumbai Hate Crime:मुंबई का शांत इलाका उस वक्त दहल गया जब मजहबी उन्माद से भरे एक युवक ने राह चलते और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को अपना निशाना बनाया। यह हमला आपराधिक वारदात होने के साथ ही नफरत का वो खौफनाक चेहरा है जहां इंसान का लहू बहाने से पहले उसका धर्म पूछा गया। पीड़ितों में से एक, सुब्रतो रमेश सेन ने अस्पताल के बिस्तर से उस मंजर को बयां किया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। इस हमले में घायल दूसरे पीड़ित राजकुमार मिश्रा फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

मस्जिद का रास्ता पूछकर शुरू हुई बातचीत

पीड़ित सुब्रतो सेन के अनुसार, घटना की शुरुआत 27 अप्रैल की रात करीब 3 बजे हुई। एक अज्ञात युवक जैब जुबैर अंसारी उनके पास आया और बहुत ही आम तरीके से मस्जिद का रास्ता पूछने लगा। जब सुब्रतो ने उसे रास्ता बताया, तो उसने मस्जिद का नाम पूछा और फिर अचानक सवाल किया 'तुम हिंदू हो क्या?' सुब्रतो के 'हां' कहते ही वह वहां से चला गया, लेकिन उसकी नीयत में खोट था। वह लगातार उसी इलाके में संदिग्ध रूप से घूमता रहा।

चाय की दुकान से पीछा और पहला हमला

सुबह करीब 4:30 बजे जब सुब्रतो रसाज सिनेमा के पास ईरानी चाय पीकर अपनी ड्यूटी पर लौटे, तो आरोपी फिर से उनके सामने आ खड़ा हुआ। इस बार उसके इरादे साफ थे। उसने सुब्रतो का हाथ पकड़ा और 'हिंदू हो ना' चिल्लाते हुए चाकू से वार करना शुरू कर दिया। सुब्रतो ने खुद को बचाने की जद्दोजहद की, लेकिन आरोपी ने उनकी पीठ पर गहरा घाव कर दिया। लहूलुहान हालत में सुब्रतो अपनी जान बचाने के लिए सुपरवाइजर के केबिन की तरफ भागे।

'कलमा' पढ़ने का दबाव और सुपरवाइजर पर वार

खूनी खेल यहीं खत्म नहीं हुआ। आरोपी सुब्रतो का पीछा करते हुए केबिन के भीतर घुस गया। वहां मौजूद सुपरवाइजर राजकुमार मिश्रा को देखते ही उसने वही नफरती सवाल दोहराया 'तू भी हिंदू है ना?' इसके बाद आरोपी ने एक खौफनाक शर्त रखी और कहा कि अगर हिंदू नहीं है तो कलमा पढ़कर सुना। जब राजकुमार मिश्रा ऐसा नहीं कर पाए, तो आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। हमला इतना भीषण था कि राजकुमार वहीं गिर पड़े।

अस्पताल में जिंदगी की जंग और पुलिस कार्रवाई

हमले के बाद सुब्रतो बिल्डिंग के पीछे छिप गए और कुछ देर बाद जब उन्होंने घायल मिश्रा जी को फोन किया, तो दूसरी तरफ से सिर्फ सिसकियों और 'मैं मर जाऊंगा' की आवाजें आ रही थीं। मौके पर पहुंचे अन्य साथियों ने तुरंत दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक राजकुमार मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है कि क्या इस हमले के पीछे कोई गहरी साजिश या उकसावा था।

Published on:
28 Apr 2026 06:58 pm