मुंबई

Satara: बेटे के पहले जन्मदिन पर आने का वादा रह गया अधूरा, देश की रक्षा करते फौजी पिता शहीद

Indian Army Jawan Arjun Jadhav Martyr: महाराष्ट्र के सातारा जिले के रहने वाले सेना के जवान अर्जुन जाधव जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक धमाके में शहीद हो गए। 15 दिन बाद ही उनके बेटे का पहला जन्मदिन तह और वह छुट्टी लेकर घर आने वाले थे।
2 min read
• •
Jun 11, 2026
Arjun Jadhav martyred before sons first birthday
बेटे के पहले जन्मदिन से पहले सेना का जवान शहीद (Photo: X/IANS/File)

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में महाराष्ट्र के सातारा जिले के वीर सपूत अर्जुन राजेंद्र जाधव शहीद हो गए। सेना के अनुसार, मंगलवार दोपहर कमलकोट इलाके में हुए एक आकस्मिक विस्फोट में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

अर्जुन के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके सतारा जिले के कराड तालुका स्थित पैतृक गांव शहापुर पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे में अर्जुन के साथ ही महाराष्ट्र के ही रहने वाले जवान विक्रम बालकृष्ण चव्हाण भी शहीद हुए हैं।

15 दिन बाद है बेटे का पहला जन्मदिन, छुट्टी लेकर घर आने वाले थे

शहीद अर्जुन जाधव एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी सायली, 11 महीने का बेटा सर्वेश, दो भाई और एक बहन हैं।

सबसे भावुक कर देने वाली बात यह है कि उनके बेटे सर्वेश का पहला जन्मदिन महज 15 दिन बाद आने वाला था। परिवार के साथ यह खास पल मनाने के लिए अर्जुन छुट्टी लेकर घर आने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उससे पहले ही देश की सेवा करते हुए उनके शहीद होने की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। अर्जुन के छोटे भाई भी भारतीय नौसेना में तैनात हैं।

गांव के लोगों का कहना है कि अर्जुन बेहद सरल, मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ थे। उनकी शहादत से पूरे शहापुर गांव में मातम का माहौल है। वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

पत्नी से किया था वादा, बेटे के पहले जन्मदिन पर आऊंगा... उरी में शहीद हुए अर्जुन

उरी सेक्टर में हुआ था ब्लास्ट

भारतीय सेना के श्रीनगर स्थित प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज साहू ने बताया कि उरी सेक्टर के कमलकोट क्षेत्र में हुए एक आकस्मिक विस्फोट में दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इस हादसे में महाराष्ट्र के ही एक अन्य जवान विक्रम बालकृष्ण भी शहीद हुए हैं। हालांकि सेना की ओर से देर रात तक विस्फोट की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई थी।

चिनार कोर ने दी श्रद्धांजलि-

Updated on:
11 Jun 2026 09:50 am
Published on:
11 Jun 2026 09:21 am
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

​​​​​भुजबल को क्लीन चिट पर भड़की NCP (SP): नसीम सिद्दीकी बोले- ‘भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलने का मिला इनाम’