27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नासिक में दर्दनाक सड़क हादसा: रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे नवविवाहित दंपती की मौत, मई में हुई थी शादी

Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले के कलवण में मैक्स वाहन और बाइक की टक्कर में नवविवाहित दंपती की मौत हो गई। दोनों की शादी इसी साल मई में हुई थी। हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 27, 2026

Maharashtra Road Accident

दो महीने पहले ही हुई थी शादी, हादसे में दिनेश और कीर्ति की मौत

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। कलवण तालुका के पिलकोस फाटा के पास मैक्स वाहन और बाइक की भीषण टक्कर में एक नवविवाहित दंपती की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान दिनेश गावित और कीर्ति गावित के रूप में हुई है। दोनों अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रतापपुर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की मैक्स वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।

स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन नहीं बच सकी जान

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और तीनों घायलों को कलवण उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नासिक जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान दिनेश और कीर्ति दोनों ने दम तोड़ दिया।

मई में हुई थी शादी, दो महीने में उजड़ गया परिवार

इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि दिनेश और कीर्ति की शादी इसी साल मई महीने में हुई थी। शादी के महज दो महीने बाद सड़क हादसे में दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

एक युवती की हालत गंभीर, पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे में दिनेश और कीर्ति के साथ बाइक पर सवार त्रिशा गावित भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इस मामले में कलवण पुलिस थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मैक्स गाड़ी के चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके और गावित परिवार में मातम छा गया है।

बस पलटने से 2 की मौत, 25 घायल

वहीँ, उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह डबल डेकर बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से एक किशोरी समेत दो यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में 25 लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस के अनुसार यह हादसा बहजोई थाना क्षेत्र में गांव लहरावन के पास तब हुआ जब बहराइच से पंजाब जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मृतकों की पहचान नेहा (17) और चिंटू (36) के तौर पर हुई है, कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।