मुंबई

New Train: मुंबई से नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, जानें रूट और अन्य जानकारियां

मुंबई से झारखंड और पूर्वी भारत की ओर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और धनबाद के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Apr 09, 2026
New Train Mumbai Sawantwadi
मुंबई से नई ट्रेन शुरू (Photo: IANS/File)

Mumbai LTT Dhanbad Weekly Train: यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और धनबाद के बीच सीधी साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और झारखंड के प्रमुख स्टेशनों को जोड़ते हुए अपना सफर तय करेगी। इससे मुंबई से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

नई ट्रेन का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

13380 एलटीटी-धनबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस: यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को शाम 4 बजकर 55 मिनट पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से रवाना होगी। यह तीसरे दिन सुबह 8 बजे धनबाद पहुंचेगी।

13379 धनबाद-एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस: वापसी में यह ट्रेन हर सोमवार को रात 11 बजे धनबाद से रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी

रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, इस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज दोनों दिशाओं में इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा- कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी साउथ, खन्ना बनजारी, ब्योहारी, बरगवां, सिंगरौली, ओबरा डैम, रेनुकूट, गढ़वा रोड जंक्शन, डाल्टनगंज, लातेहार, खलारी, पतरातू, रांची रोड, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा और कतरासगढ़।

कोच संरचना (Coach Composition)

यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए इस ट्रेन में आधुनिक कोच लगाए गए हैं। इस ट्रेन में यात्रियों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोच की व्यवस्था की गई है। इसमें 2 एसी 2-टियर, 2 एसी 3-टियर, 6 एसी 3-टियर इकोनॉमी, 6 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकेंड क्लास और 2 जनरेटर वैन शामिल हैं।

टिकट बुकिंग की जानकारी

एलटीटी मुंबई-धनबाद-एलटीटी मुंबई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री अपने टिकट सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in के जरिये बुक कर सकते हैं। यह ट्रेन यात्रियों के लिए शुरू हो चुकी है।

इस नई ट्रेन सेवा से मुंबई और झारखंड के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। खासकर प्रवासी कामगारों, व्यापारियों और छात्रों को सीधा कनेक्टिविटी मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

रेलवे की यह पहल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Updated on:
09 Apr 2026 07:38 pm
Published on:
09 Apr 2026 07:38 pm
Also Read
View All
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर ‘इविल डेड’ वाले बयान पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- मरने के बाद तो छोड़ दे

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ कमेंट से भड़कीं रोजलीन खान, बोलीं- ‘इसके बाद तुम्हें कोई नहीं पूछेगा’

‘नाना, आप मुझसे प्यार करते थे ना’, याद कर भावुक हुए विश्वास नांगरे पाटिल; बोले- पुलिस के लिए लोहे की तरह खड़े रहते थे

विद्युत जामवाल ने दिखाया ‘स्ट्रीट फाइटर’ के धालसिम बनने का दम, त्रिशूल-शंख के साथ शेयर किया, Video

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: महाराष्ट्र में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ने 19 वर्षीय छात्र की ली जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़