8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railway: यूपी-बिहार जाने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, देखें लिस्ट

UP Bihar Special Trains: यूपी और बिहार जाने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे रेलवे ने बढ़ा दिए हैं। इससे महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 08, 2026

train

ट्रेन। पत्रिका फाइल फोटो

गर्मी की छुट्टियों के कारण यात्रियों की भारी मांग और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने विभिन्न गंतव्यों के बीच चलने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ़ा दिया है। इस विस्तार से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, इन ट्रेनों के परिचालन समय को जुलाई के अंत तक बढ़ा दिया गया है।

विस्तारित ट्रेनों का पूरा विवरण और शेड्यूल

पश्चिम रेलवे ने जिन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं, उनमें मुंबई, अहमदाबाद, उधना और गांधीधाम से चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल को 20 मई से 29 जुलाई 2026 तक और वापसी में ट्रेन संख्या 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल को 22 मई से 31 जुलाई 2026 तक विस्तारित किया गया है।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार साप्ताहिक स्पेशल को 16 मई से 25 जुलाई 2026 तक और वापसी में ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल को 19 मई से 28 जुलाई 2026 तक बढ़ाया गया है।

ट्रेन संख्या 09093 उधना-अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल को 15 मई से 31 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा। इसी तरह 09094 अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक स्पेशल को 16 मई से 1 अगस्त 2026 तक विस्तारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 09097 उधना-अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल को 19 मई से 28 जुलाई 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार 09098 अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक स्पेशल को 20 मई से 29 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल को 15 मई से 26 जून 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी तरह 09466 दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल को 18 मई से 29 जून 2026 तक विस्तार मिला है।

ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल को 15 मई से 26 जून 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल को 18 मई से 29 जून 2026 तक बढ़ाया गया है।

कब होगी टिकटों की बुकिंग?

स्पेशल ट्रेन 09189, 09183, 09093, 09097, 09465 और 09451 के विस्तारित फेरों के टिकटों की बुकिंग आज 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। यात्री सभी पीआरएस (PRS) काउंटरों और आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजर्वेशन करा सकते हैं। इन ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।