8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Metro: नई मेट्रो लाइन 2B और 9 का शुभारंभ, अंधेरी से मीरा-भायंदर और चेंबूर के बीच सफर होगा आसान

Mumbai Metro Line 9/2B Update: मुंबई मेट्रो लाइन 2B और 9 के शुरू होने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा, यात्रा समय घटेगा और लाखों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। खासतौर पर मीरा-भायंदर, चेंबूर और हार्बर लाइन के यात्रियों को बड़ा फायदा होगा।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 07, 2026

Mumbai Metro News

मुंबई मेट्रो अपडेट (File Photo/FB)

मुंबई और ठाणे में रहने वाले लाखों यात्रियों के लिए आज 7 अप्रैल का दिन बेहद खास है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार आज दो नए मेट्रो कॉरिडोर- मेट्रो लाइन 9 (फेज 1) और मेट्रो लाइन 2बी (फेज 1) का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इन नई लाइनों के शुरू होने से मुंबई की उपनगरीय कनेक्टिविटी पहले से बेहतर होगी और यात्रियों को ट्रैफिक से बड़ी राहत मिलेगी।

मेट्रो लाइन 9 ठाणे जिले में मेट्रो का पहला कदम

मुंबई मेट्रो लाइन 9 का उद्घाटन मुंबई के सार्वजनिक परिवहन इतिहास में एक मील का पत्थर है, क्योंकि यह ठाणे जिले में यात्रियों के लिए शुरू होने वाली पहली मेट्रो सेवा है। यह कॉरिडोर दहिसर ईस्ट को मीरा-भायंदर के काशीगांव से जोड़ता है। सबसे खास बात यह है कि लाइन 9 को मेट्रो लाइन 7 (अंधेरी ईस्ट से दहिसर ईस्ट) के साथ जोड़ा गया है। इसका मतलब है कि अब यात्री अंधेरी ईस्ट (गुंदवली) से बिना ट्रेन बदले सीधे मीरा-भायंदर के काशीगांव तक का सफर तय कर सकेंगे। 19.79 किमी लंबे इस रूट पर सुबह 5.50 बजे से रात 11 बजे तक मेट्रो चलेगी और पीक आवर्स में हर 6 मिनट से कम समय में ट्रेन उपलब्ध होगी।

मेट्रो लाइन 2बी: चेंबूर और हार्बर लाइन को मिली नई रफ्तार

पूर्वी उपनगरों के लिए भी आज बड़ी खुशखबरी है। मेट्रो लाइन 2B के पहले चरण (मानखुर्द के मांडले से चेंबूर के डायमंड गार्डन तक) का संचालन 8 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। 5.38 किलोमीटर लंबा यह हिस्सा हार्बर लाइन के प्रमुख क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ता है। इस रूट पर मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 10.30 बजे तक चलेगी, जिसमें हर साढ़े नौ मिनट में एक ट्रेन मिलेगी। भविष्य में इस लाइन का विस्तार अंधेरी वेस्ट तक किया जाएगा, जिससे ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी और भी मजबूत हो जाएगी।

ऐसा होगा शेड्यूल

गौरतलब हो की मुंबई मेट्रो लाइन 2A (अंधेरी वेस्ट से दहिसर ईस्ट) अब एक स्वतंत्र कॉरिडोर के रूप में चलेगी। दहिसर स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी, जिससे यात्री बिना स्टेशन से बाहर निकले लाइन 2A और लाइन 7 के बीच अदला-बदली कर सकेंगे।

8 अप्रैल से लागू होने वाले नए टाइमटेबल के अनुसार, कार्य-दिवस पर लाइन 2A पर 289 और एकीकृत लाइन 7-9 पर 276 फेरे लगाए जाएंगे। कार्यदिवसों में कुल 276 सेवाएं, शनिवार को 223 और रविवार को 205 सेवाएं संचालित होंगी। वहीं, कार्यदिवसों में लाइन 2A पर कुल 289 सेवाएं, शनिवार को 231 और रविवार को 213 सेवाएं संचालित होंगी।

मुंबई मेट्रो नेटवर्क का बढ़ता दायरा

इन दो नई लाइनों के शुरू होने के साथ ही मुंबई में अब मेट्रो के कुल 6 कॉरिडोर शुरू हो जाएंगे। वर्तमान में घाटकोपर-वर्सोवा (लाइन 1), अंधेरी वेस्ट-दहिसर (लाइन 2A), दहिसर-अंधेरी ईस्ट (लाइन 7) और कोलाबा-सीप्ज (लाइन 3-एक्वा लाइन) पहले से ही चल रही है।