मुंबई

इस्लामपुर बना ईश्वरपुर… केंद्र सरकार ने नए नाम को दी मंजूरी, इस वजह से लिया गया फैसला

Islampur Name Changed Ishwarpur: राज्य सरकार ने मानसून सत्र के अंतिम दिन घोषणा की थी कि इस्लामपुर शहर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी और फिर केंद्र सरकार के पास भेजा था।

2 min read
Oct 24, 2025
इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर हुआ, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी (AI Image)

Maharashtra Islampur is now Ishwarpur: महाराष्ट्र के सांगली जिले (Sangli) के इस्लामपुर (Islampur) शहर का नाम अब ईश्वरपुर (Ishwarpur) हो गया है। केंद्र सरकार ने इस नामकरण को मंजूरी दे दी है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग से अनुमोदन पत्र प्राप्त हो गया है। इसके साथ ही इस्लामपुर के नाम परिवर्तन पर अंतिम मुहर लग गई है, और अब शहर का आधिकारिक नाम ईश्वरपूर हो गया है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन घोषणा की थी कि इस्लामपुर शहर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया जाएगा। इसके बाद इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। अब केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह नामकरण कानूनी रूप से मान्य हो गया है।

ये भी पढ़ें

लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! e-KYC की चिंता हुई दूर, सरकार ने लिया सबसे बड़ा फैसला

क्यों बदला गया नाम?

इस्लामपूर का नाम बदलने की मांग पिछले 40-50 सालों से उठ रही थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्कालीन इस्लामपुर प्रमुख पंत सबनीस ने कई दशक पहले शहर का नाम ईश्वरपुर रखने की मांग की थी। इसके अलावा, शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने भी दिसंबर 1986 में इस्लामपुर के यल्लमा चौक पर आयोजित एक सभा में पहली बार सार्वजनिक रूप से इसे ईश्वरपुर कहकर संबोधित किया था।

अब जब शहर का नाम ईश्वरपुर होगा, तो इस बदलाव का असर सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी संस्थानों पर पड़ेगा। ईश्वरपुर नगर परिषद, ईश्वरपुर विधानसभा क्षेत्र और अन्य सरकारी स्तर पर सभी दस्तावेजों, संस्थाओं और उद्योगों में नए नाम का प्रयोग होगा।

सरकार का कहना है कि यह कदम शहरवासियों की वर्षों पुरानी इच्छा का सम्मान करते हुए उठाया गया है, और इसे लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

गौरतलब हो कि यह पहला मौका नहीं है जब महाराष्ट्र में किसी जगह का नाम बदला गया हो। इससे पहले औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर, उस्मानाबाद का नाम धाराशिव, अहमदनगर का नाम अहिल्यानगर रखा गया था।

ये भी पढ़ें

New Train: मुंबई से नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की घोषणा, इस रूट के यात्रियों को होगा फायदा

Updated on:
24 Oct 2025 11:04 am
Published on:
24 Oct 2025 11:03 am
Also Read
View All

अगली खबर