15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान की ‘King’ के गाने ‘तू मिल जाए’ की शूटिंग का BTS वीडियो वायरल, कार की डिक्की में बैठकर हुई थी किंग खान की शूटिंग!

King Movie: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' की शूटिंग का मजेदार खुलासा हुआ है। कोरियोग्राफर पीयूष भगत ने बताया कि गाने के कुछ सीन्स कार की डिक्की में बैठकर शूट किए गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 15 Nov 2026, 5:50 PM IST

Shah Rukh Khan

केप टाउन शूट की इन तस्वीरों ने खींचा सबका ध्यान (सोर्स: x-@SKxxSRK)

Tu Mil Jaye King Movie: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'King' इन दिनों हर तरफ सुर्खियों में है। फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर छाया हुआ है और चार्ट्स में टॉप पर बना हुआ है। इस बीच, गाने के कोरियोग्राफर पीयूष भगत ने शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार राज खोला है।

कार की डिक्की से हुई थी शाहरुख खान की शूटिंग

कोरियोग्राफर पीयूष भगत ने सोशल मीडिया पर केप टाउन में हुई शूटिंग की कुछ अनसुनी और मजेदार BTS तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने बताया कि पर्दे के पीछे इस रोमांटिक गाने को किस तरह फिल्माया गया था।

इसके साथ ही, पीयूष ने खुलासा किया कि गाने के कुछ खास सीन्स के दौरान शाहरुख खान को किसी और जगह से नहीं, बल्कि कार की डिक्की (car booth) में बैठकर शूट किया गया था। उनके इस खुलासे के बाद फैंस के बीच गाने को देखने का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है।

चार्ट्स में छाया गाना और गजब की है केमेस्ट्री

बता दें कि शाजिया समजी के साथ मिलकर इस गाने को कोरियोग्राफ करने वाले पीयूष भगत ने इसके हर एक स्टेप को बेहद खास बनाया है। ये गाना 'ओरमैक्स मीडिया' की 'ओरमैक्स हार्टबीट्स टॉप 5 सॉन्ग्स' लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज है, साथ ही जियोसावन पर भी धूम मचा रहा है। गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक केमिस्ट्री और उनके सिग्नेचर स्टेप्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस गाने के हुक स्टेप्स को रीक्रिएट कर रहे हैं।

स्टार-स्टडेड कास्ट के साथ 24 दिसंबर को होगी रिलीज

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन और को-राईटर्स में बन रही 'King' एक बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म है। इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और सुहाना खान के अलावा अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस फिल्म को गौरी खान, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद ने 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' और 'मार्फ्लिक्स पिक्चर्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फैंस की निगाहें अब 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली इस बड़ी फिल्म पर टिकी हैं।