मुंबई

केतन हत्याकांड में नया मोड़: सिया की मां बोलीं- बेटी किले पर नहीं जाना चाहती थी, फिर भी जिद करके ले गए

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ आया है। मुख्य आरोपी सिया गोयल की मां ने दावा किया कि उनकी बेटी लोहगढ़ किले पर नहीं जाना चाहती थी। साथ ही कहा कि अगर सिया दोषी साबित होती है तो उसे भी उसी खाई में फेंक देना चाहिए।
3 min read
Jun 26, 2026
Ketan Agarwal Murder Case, Siya Goyal, Pooja Goyal Statement, Pune Murder Case, Lohagad Fort Murder, Chetan Chaudhary, Ketan Murder News, Pune Crime News, Siya Goyal Mother, Ketan Agarwal News,
केतन अग्रवाल और सिया गोयल (Photo: X/IANS)

Siya Goyal Mother Statement: पुणे के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस समय मुख्य आरोपी सिया गोयल (20) और उसका प्रेमी चेतन चौधरी पुलिस कस्टडी में हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने ही अपना गुनाह कबूल किया है और इस खौफनाक साजिश की परतें खोल रहे हैं। जहां एक तरफ पुलिस जांच में यह साफ हो चुका है कि केतन की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी, वहीं दूसरी तरफ अब आरोपियों के परिवारों के बयान सामने आने के बाद मामले में एक नया मोड़ आ गया है।

'सिया किले पर नहीं जाना चाहती थी'

सिया की मां पूजा गोयल ने दावा किया कि घटना से एक दिन पहले सिया और केतन के बीच वीडियो कॉल पर लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग को लेकर बातचीत हुई थी।

उनके अनुसार, उसी दौरान जब केतन की मां भी कॉल पर आईं तो सिया ने साफ कहा था कि वह ट्रैकिंग पर नहीं जाना चाहती। लेकिन केतन और उसकी मां ने उसे साथ चलने के लिए मनाया।

पूजा गोयल का कहना है कि इस बातचीत का रिकॉर्ड दोनों की चैट हिस्ट्री में भी मौजूद है। उन्होंने कहा, "सिया ने साफ कहा था कि वह नहीं जाना चाहती, लेकिन केतन लगातार उसे मनाने की कोशिश कर रहा था।"

'शादी को लेकर कभी नाराज नहीं थी सिया'

पूजा गोयल ने पुलिस की उस थ्योरी पर भी सवाल उठाए, जिसमें सिया के शादी से खुश नहीं होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि दोनों परिवार इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित थे। शादी की तैयारियां चल रही थीं और केतन का परिवार सिया को बहुत प्यार और सम्मान देता था। उसके जन्मदिन के लिए कई कार्यक्रम पहले से तय किए गए थे।

उन्होंने कहा, "अगर दोनों के बीच कोई गंभीर मतभेद होता तो हमें जरूर पता चलता। सिया ने कभी भी इस शादी को लेकर नाराजगी या असंतोष जाहिर नहीं किया था।"

चेतन चौधरी से रिश्ते की जानकारी होने से किया इनकार

सिया की मां ने यह भी कहा कि परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि सिया और चेतन चौधरी के बीच किसी तरह का संबंध था।

हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अभी भी अपनी बेटी को निर्दोष मानती हैं, लेकिन अगर जांच में उसका दोष साबित होता है तो उसे भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

'अगर मेरी बेटी गुनहगार है, तो उसे भी उसी खाई में फेंक दो'

पूजा गोयल ने कहा, "अगर इस मामले में कोई भी दोषी है तो उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर मेरी बेटी भी दोषी साबित होती है तो उसे भी उसी जगह से नीचे फेंक दिया जाए, जहां से केतन को धक्का दिया गया था।" उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा करती हैं और जो भी सच सामने आएगा, उसे स्वीकार करेंगी।

पिता बोले- केतन को बेटे जैसा मानता था

सिया के पिता प्रवीण गोयल ने भी घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा हो गया। उन्होंने कहा, "केतन सिर्फ होने वाला दामाद नहीं था, मैं उसे अपने बेटे जैसा मानने लगा था। वह बहुत अच्छा, प्रतिभाशाली और संस्कारी लड़का था। उसे खोने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।"

उन्होंने भी दोहराया कि इस मामले में जो भी दोषी हो, उसे कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर मेरी बेटी भी दोषी पाई जाती है तो उसे भी वही सजा मिलनी चाहिए।"

'चेतन निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा है'

वहीं, आरोपी चेतन चौधरी के परिवार ने दावा किया कि चेतन का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। सोशल मीडिया पर सिर्फ एक पक्ष की बातें सामने आ रही हैं। हमारी जानकारी के मुताबिक चेतन पूरी तरह निर्दोष है और उसे झूठा फंसाया जा रहा है।

बता दें कि 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत पुणे के लोहागढ़ किले की करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने से हुई थी। शुरुआत में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में पुलिस जांच में इसे सुनियोजित हत्या बताया गया। मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने कई दिनों तक योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

Updated on:
26 Jun 2026 02:14 pm
Published on:
26 Jun 2026 02:14 pm
Also Read
View All
Justin D’Cruz को तारा स्टारबॉय ने कर दिया ट्रोल? साक्षी के साथ पुराने रिश्ते का जिक्र कर किया ऐसा कमेंट

लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगर ने अब सुनाई खुशखबरी, जेंडर चेंज कराने के बाद अब महिला क्रिकेट टीम में मिली एंट्री

क्या सबा आजाद से अलग हो गए ऋतिक रोशन? डेटिंग ऐप के अकाउंट ने बढ़ाई ब्रेकअप की चर्चा

‘बंगाल से कोई कनेक्शन नहीं रखने वालों को बुलाते हैं, मैं तो छोटा आर्टिस्ट हूं’, KIFF में न बुलाए जाने पर बोले मिथुन चक्रवर्ती

88 घंटे चले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पहली बार बोले NSA अजित डोभाल, डिस्कवरी की डॉक्यूमेंट्री में हुआ खुलासा, बोले- भारत कमजोर नहीं