मुंबई

लाडली बहनों की बल्ले-बल्ले! 1500 नहीं, अब सीधे मिल सकते हैं 4500 रुपये, कब…

Maharashtra Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) की नवंबर, दिसंबर और जनवरी महीने की किस्त की तारीख को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। चुनावी प्रक्रिया के बाद महिलाओं को बड़ा तोहफा मिल सकता है।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2025, 11:19 AM IST
Devendra Fadnavis on Ladki Bahin Yojana
Ladki Bahin Yojna Update (Photo: IANS/File)

Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र की महायुति सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ (Majhi Ladki Bahin Yojana) आज राज्य की लाखों महिलाओं की आर्थिक मजबूती का आधार बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाते हैं। लेकिन नवंबर महीने की राशि अब तक खाते में नहीं जमा होने से लाभार्थी महिलाओं के मन में एक ही सवाल है कि आखिर पैसे कब मिलेंगे। इसी को लेकर अब एक अहम अपडेट सामने आया है।

नवंबर-दिसंबर का पैसा क्यों नहीं मिला?

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीन योजना (Maharashtra Mukhyamantri Meri Ladli Behen Scheme) की किश्तें समय पर न मिलने के पीछे का मुख्य कारण राज्य में चल रहे स्थानीय निकाय चुनाव है। दरअसल, राज्य में चल रहे स्थानीय निकाय चुनावों की वजह से नवंबर की किस्त में देरी हुई। पहले माना जा रहा था कि यह राशि दिसंबर की 4 तारीख के बाद मिल सकती है। लेकिन कुछ नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 20 दिसंबर को मतदान और 21 दिसंबर को मतगणना होने के चलते भुगतान और आगे खिसक गया।

इसी बीच चुनाव आयोग ने राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है, जिसके साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होने के कारण फिलहाल योजना के तहत कोई भी राशि जारी नहीं की जा सकती। इन महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी 2026 को मतदान और 16 जनवरी 2026 को मतगणना होगी।

इसका सीधा असर लाडकी बहिन योजना के लाभ पर पड़ा है। अब महिलाओं को 17 जनवरी 2026 के बाद ही योजना की राशि मिलने की संभावना है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार भुगतान पर फैसला लेगी।

सबसे अहम सवाल यह है कि क्या महिलाओं को एक साथ तीन महीने की रकम मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवंबर, दिसंबर और जनवरी की राशि एक साथ दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो पात्र महिलाओं के खाते में सीधे 4,500 रुपये जमा हो सकते हैं। हालांकि, इस बारे में सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अब कब आएंगे खाते में पैसे?

स्थानीय चुनाव और आचार संहिता: राज्य में 20 दिसंबर को कुछ नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान होना है और 21 दिसंबर को नतीजे आएंगे। उम्मीद थी कि 22 दिसंबर के बाद पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। लेकिन अब चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए भी चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके चलते राज्य में आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है।

आचार संहिता के नियमों के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक सरकार किसी भी नई या लंबित योजना का लाभ सीधे लाभार्थियों को नहीं दे सकती। चुनावी नतीजे आने के बाद, यानी 17 जनवरी 2026 के बाद ही लाडली बहनों के खातों में पैसे आने की उम्मीद है।

लाभार्थी महिलाओं के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देरी की भरपाई के लिए भाजपा नीत सरकार एक साथ बड़ी रकम दे सकती है। ऐसा होता है तो इन तीनों महीनों का पैसा मिलाकर कुल 4500 रुपये एक साथ लाभार्थियों के बैंक खातों में खटाखट जमा किए जा सकते हैं। फिलहाल, लाडली बहनों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। चुनाव खत्म होते ही सरकार इस पर निर्णय लेगी।

Updated on:
18 Dec 2025, 11:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र में सूखे से बेटियों की शादी रुकी तो शिवसेना उठाएगी जिम्मेदारी, एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा ऐलान

महापरिनिर्वाण दिवस पर रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई-नागपुर समेत इन रूटों पर चलेंगी 15 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

वारिस पठान ने लगाया आज़म खान पर जहर उगलने का आरोप, कहा – ‘गलत बयानबाजी के लिए माफी मांगनी चाहिए’

पुणे में प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत, प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या के बाद रातभर शव के पास बैठा रहा इंजीनियर प्रेमी

गायकवाड़ दंपती की मौत के मामले में नया मोड़, BJP पार्षद का दावा- मेरा बेटा नहीं चला रहा था कार, पुलिस ने गलत बनाया आरोपी