मुंबई

लाडली बहनें… खाते पर रखें नजर, सितंबर की किस्त कुछ ही घंटों में होगी जमा, खुद मंत्री ने दी अपडेट

Maharashtra Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) के तहत लाभार्थी महिलाओं को अब तक 14 किस्तों में कुल 21,000 रुपये की सम्मान निधि मिल चुकी है। जबकि सितंबर महीने की 15वीं किस्त का इंतजार जल्द ही खत्म होगा।

2 min read
Oct 10, 2025
Ladki Bahin Yojna Update

Maharashtra Mukhyamantri Meri Ladli Behen Scheme : महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ (Majhi Ladki Bahin Yojana) के तहत अब तक 14 किस्तों में कुल 21,000 रुपये लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा हो चुकी हैं। अब सभी लाभार्थी महिलाओं की निगाहें सितंबर माह की किस्त पर टिकी हैं। लेकिन अब इस पर एक अहम अपडेट सामने आई है।

महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे (Aditi Tatkare) ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के तहत सितंबर महीने की सम्मान निधि 10 अक्टूबर से लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा। दो से तीन दिनों में सभी पात्र महिलाओं के आधार से लिंक बैंक खातों में यह राशि जमा कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री के पेट्रोल पंप पर लूट, बाइक सवार बदमाशों ने उड़ाए लाखों रुपये, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

मंत्री तटकरे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि इस योजना के माध्यम से राज्यभर की माताओं और बहनों के सशक्तिकरण का अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी लाभार्थी महिलाओं से अपील की है कि वे अगले दो महीनों के भीतर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें योजना का लाभ लगातार मिलता रहे।

लाडली बहनों के ई-केवाईसी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट- https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ekyc तैयार की है। लाभार्थी महिलाओं को इसी वेबसाइट पर जाकर ई-केवाईसी पूरी करनी होगी। किसी अन्य वेबसाइट पर जानकारी साझा करने से धोखाधड़ी हो सकती है। ई-केवाईसी प्रक्रिया के दौरान महिला लाभार्थी का आधार सत्यापन अनिवार्य है। साथ ही, पति या पिता के आधार नंबर का भी वेरिफिकेशन करना आवश्यक है।

यदि कोई लाभार्थी महिला निर्धारित समय सीमा में ई-केवाईसी पूरी नहीं करती, तो उसकी योजना की किस्तें रोकी जा सकती हैं। इसलिए मंत्री तटकरे ने सभी लाभार्थी महिलाओं से अपील की है कि वे समय रहते प्रक्रिया पूरी करें। इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार ने 18 सितंबर को एक सरकारी आदेश (जीआर) जारी किया था।

महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहीन योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) को भाजपा नीत महायुति सरकार ने जुलाई 2024 में शुरू किया था। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को प्रति माह 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के लिए पात्र होने के लिए यह आवश्यक है कि महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो।

ये भी पढ़ें

दिवाली से पहले लाडली बहनों को मिलेगी ‘डबल’ खुशखबरी? क्या है नया अपडेट

Updated on:
10 Oct 2025 12:12 pm
Published on:
10 Oct 2025 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर