
मुंबई. देश भर में तबाही मचा रही महामारी कोविद-19 का प्रकोप जहां राज्य में दिनों दिन बढता जा रहा है, वहीं स्थितियां कुछ ऐसी हो गई हैं कि देश भर में लॉकडाउन 17 मई तक बढा दिया गया है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मायानगरी मुंबई में मरीजों की संख्या छह हजार के पार जा पहुंचने से सरकार थी चिंतित है। राज्य में पिछले 24 घंटे में महामारी वायरस से संक्रमित जहां 1008 नए मामले सामने आए तो वहीं कुल कोविद-19 के मरीज 11506 से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में शुक्रवार को जहां 26 लोगों की मौत हो गई, वहीं मरने वालों की संख्या 485 तक जा पहुंची है।
देश का पहला राज्य बना महाराष्ट्र...
महाराष्ट्र में महात्मा ज्योतिबा फुले जनआरोग्य योजना के तहत अब सभी नागरिकों को मुफ्त और कैशलेस बीमा कवर मिलेगा। ऐसा निर्णय लेने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है, जहां अब लोगों का इलाज फ्री में होगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को बताया की इसके तहत जहां 85 प्रतिशत लोगों को लाभ मिलेगा तो वहीं 15 प्रतिशत सरकारी, अर्द्ध सरकारी कर्मचारियों समेत राशन कार्ड धारकों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
Maha Corona: मुंबई में 6644 संक्रमित, आज 32 की मौत, COVID-19 9 केस हुए 9914 और स्वास्थ्य मंत्री कर रहे ये दावा...
मुंबई में बढे 2000 और बेड...
दरअसल स्वास्थ्य मंत्री टोपे को पिछले कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि कई निजी अस्पतालों में मनमानी फीस वसूली जा रही है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जालना में महाराष्ट्र दिवस के मौके बोलते हुए मंत्री टोपे ने बताया कि मुंबई में बढ़ते संक्रमित मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त 2000 बड़ों की व्यवस्था की गई है, जिसमें लोगों को पारण टाइम किया जा सकेगा और उनकी समय से इलाज हो सकेगा।
मुंबई में कुल 7812 संक्रमित मामले...
वहीं मायानगरी में आज जहां हुई 5 मौतें हुईं तो मुंबई में मरने वाली की संख्या 295 हो गई है। आज 1008 मरीजों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जिन्हें घर में ही 14 दिनों तक रहने की सलाह दी गर्द। वहीं राज्य भर से अब तक 1879 लोग अपने घर पहुंच चुके हैं। इसके विपरीत शुक्रवार को मुंबई में वायरस के 751 नए मामले सामने आए और देश की आर्थिक राजधानी में शुक्रवार को कुल 7812 पॉजिटिव केस हो गए हैं।
नवी मुंबई में 193 पॉजिटिव केस, 190 पत्रकारों की जांच...
ठाणे समेत ठाणे मनपा में कोरोना वायरस के 489 मामले हो गए हैं, तो वहीं हलाके में 9 की मौत हुई है। वहीं पुणे और पुणे मनपा में जहां पॉजिटिव केस 1244 हैं तो वहीं वसई-विरार मनपा क्षेत्र में 135 संक्रमित मामले हैं। कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र में 179 मरीज हैं, जबकि सबसे गंभीर स्थिति नवी मुंबई मनपा क्षेत्र की है, जहां कोविद-19 के 193 मरीज हो गए हैं। वहीं आज मुंबई में 190 पत्रकारों के कोविद-19 की जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट अभी लंबित है। वहीं यह जांच शिविर एहतियात के तौर पर आयोजित किया गया था।
एसआरपीएफ के 46 जवान पॉजिटिव...
हिंगोली में शुक्रवार को 25 एसआरपीएफ के जवानों में नए पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है। आज सुबह आई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है तो वहीं अब जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 46 तक जा पहुंची है। दरअसल एसआरपीएफ के जवान 194 जवान और अधिकारी मुंबई के अलावा मालेगाव में बंदोबस्त में तैनात थे, जबकि उनके वापस हिंगोली जाने पर जहां 20 अप्रैल को 15 लोगों में वायरस के सकारात्मक लक्ष्मण पाए लक्षण पाए गए थे। वहीं अब मरीजों की संख्या 46 हो गई है। इसके चलते स्थानीय लोगों में चिंता बढ गई है।
धारावी में 25 नए मामले...
वहीं धारावी में शुक्रवार को पाए गए 25 नए मामलों के चलते अब यहां पर संक्रमित मरीजों की संख्या 369 तक जा पहुंची है, जबकि अभी तक यहां पर 18 लोग की मौत हुई है। धारावी में जहां साईं अस्पताल, आयुष अस्पताल, लाइफ केयर, फैमिली केयर समेत अन्य अस्पतालों की ओर से उपचार सेवाएं जारी हैं।