मुंबई

Maha Corona: मुंबई में 24 घंटे में 602 पॉजिटिव केस, 22 की मौत, राज्य में 7628 COVID-19…

119 मरीजों ( Patients ) को डिस्चार्ज ( Discharge ), मुंबई ( Mumbai ) में पांच हजार ( 5049 ) के पार पहुंचे संक्रमित मरीज, तीन सौ ( 323 ) के पार हुई राज्म में महामारी ( Epidemic ) से मरने वालों की संख्या, देश की आर्थिक ( Economic ) राजधानी ( Capital ) मुंबई में 5049 संक्रमण से पीडित

4 min read
Apr 25, 2020
Maha Corona: मुंबई में 24 घंटे में 602 पॉजिटिव केस, 22 की मौत, राज्य में 7628 कोवद-19...

मुंबई. राज्य में कोरोना वायरस का कहर इस कदर पनप रहा है कि शासन-प्रशासन की चिंताएं इस तरह बढ गई कि नौबत अब लॉकडाउन के बढाने तक की आ गई है। बहरहाल, कोविद-19 की महामारी से बचाव के हर संभव प्रयास सरकार की ओर से जारी हैं। वहीं राज्य में शनिवार को जहां 811 महामारी संक्रमण के सकारात्मक लक्षण वाले मरीज मिले तो वहीं आज 119 मरीजों को घर भी भेजा गया, जिन्हें 14 दिनों की हिदायद दी गई। राज्य में अब कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 7628 हो गई है, जबकि मुंबई में आज वायरस के 602 संक्रमित केस सामने आए। इलाज के दौरान शनिवार को 22 लोगों की मौत हो गई, जिसमें मुंबई के 13 लोग हैं। वहीं महाराष्ट्र में महामारी से मरने वालों की संख्या 323 हो गई है, जबकि राहत की बात है कि अब तक 1076 लोग ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। वहीं मुंबई की चिंता दिनों दिन बढती जा रही है। यहां पर महामारी से संक्रमित मरीजों को आंकडा पांच हजार के पार जा पहुंचा है, मनपा में अब तक कुल 5049 पॉजिटिव केस हैं।

40 प्रयोगशालाओं में परीक्षण : राजेश टोपे...
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से राज्य कोविड-19 के प्रकोप का सामना कर रहा है। इस दरमियान राज्य भर में 40 निजी और सरकार लैब के सहयोग से एक लाख से अधिक जांचें की जा चुकी हैं। वहीं शनिवार तक एक लाख 8 हजार 972 नमूनों को भेजा जा चुका है, जिनमें से 94 हजार 485 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 21 जनवरी से मुंबई एयरपोर्ट पर जांच की गई वही सच लोगों को जहां घर भेज दिया गया तो खांसी, सर्दी जैसे लक्षणों के चलते यात्रियों को क्वॉरेंटाइन किया गया। जनवरी के आखिरी हफ्ते में जहां 5 नमूनों को पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी (एनआईबी) को भेजे गए थे, जबकि देखते ही देखते 3 महीने बाद यह आंकडा लाखों में जा पहुंचा है।

पुणे में 1030 और नासिक में 131 लोग पीडि़त...
राज्य की सांस्कृतिक राजधानी और शैक्षणिक केंद्र पुणे में कोविड-19 के मरीजों की संख्या हजार के पार 1030 तक पहुंच गई है। नासिक में भी 131 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें सबसे ज्यादा मरीज मालेगांव में हैं। अहमदनगर में 35 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

पुणे और पिंपरी-चिंचवड में भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन...
साथ ही पुणे और पिंपरी-चिंचवड में भी लोग डॉन को और शक्ति से पालन कराया जाएगा। वहीं जिला के पालक मंत्री व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को कहा कि इलाके में विभिन्न उपाय योजनाओं के बाद भी वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि दूसरी ओर अब मृत्यु दर में कमी करना भी जरूरी है। इसके चलते सोशल डिस्टेंस जैसी एहतियातों के तहत लॉकडाउन का अब और सख्ती से पालन किया जाएगा।

धारावी में 241 लोग संक्रमित...
एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि धारावी और वर्ली में कोरोना की रोकथाम के लिए बीएमसी युद्ध स्तर पर काम कर रही है। धारावी में लोगों की जांच के लिए 150 डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। इसके बावजूद यहां रोज नए मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को 21 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, जिसके साथ धारावी में संक्रमितों की संख्या 241 पर पहुंच गई। अब तक यहां 14 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी मनपा जी नार्थ के सहायक आयुक्त किरण दिघावकर ने दी।

वसई-विरार में 110 मरीज...
विरार-वसई मनपा क्षेत्र में शनिवार को सात लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ वसई विरार मनपा क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 110 तक पहुंच गई। जो नए मरीज मिले हैं उनमें दो पत्रकार भी शामिल हैं।

Updated on:
26 Apr 2020 10:37 am
Published on:
25 Apr 2020 09:52 pm
Also Read
View All