350 मरीज ( Patients ) भेजे गए घर ( House ), घनी बस्तियां SlumArea ) मनपा ( BMC ) समेत सरकार ( Government ) की बढा रहीं चिंता ( Anxiety ), धारावी ( Dharavi ) में कोविद-19 ( COVID-19 ) के 632 मरीज, उपचार ( Treatment ) से ठीक हुए 350 लोग आज अस्पताल ( Hospital ) से घर भेजे गए
मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत ठाणे, पुणे में कोविद-19 के बढ रहे मरीजों की संख्या से मनपा समेत सरकार की चिंताएं बढा रही हैं। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की 14541 तक जा पहुंची है। पिछले 24 घंटे में सोमवार को राज्य भर में जहां 771 नए मामले सामने आए, वहीं मुुंबई में आज मिले 510 मरीजों के साथ अब देश की आर्थिक राजधानी में संक्रमितों की संख्या 9310 हो गई है। साथ ही राज्य भर की घनी बस्तियों ने सबकी चिंताएं बढा दी हैं। एशिया की सबसे बडी स्लम बस्ती धारावी में सोमवार को मिले 42 नए कोविद-19 के मरीजों के चलते अब संख्या 632 हो गई है, वहीं अब तक 20 लोगों की यहां मौत हुई है।
अब तक 2465 लोग स्वस्थ...
इसके विपरीत माहिम में जहां 3 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं अब यहां पर संक्रमितों की संख्या 71 तक जा पहुंची है, जबकि 4 मिले नए पॉजिटिव केसों के साथ दादर में संक्रमतों की संख्या 54 हो गई है। महामारी वायरस से मुंबई में जहां अब तक 361 लोगों की जान जा चुकी है तो वहीं मुंबई में सोमवार को इलाज के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई। उपचार से ठीक हुए 350 लोग आज अस्पताल से घर भेजे गए। राज्य में अब तक 2465 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
Maha Corona: 790 नए पॉजिटिव केस, COVID-19 9 के 12296 मरीज, 36 की मौत...
14541 मरीजों का चल रहा उपचार...
ठाणे मनपा और ग्रामीण क्षेत्र को मिला कर 578, नवी मुंबई में 254, कल्याण-डोंबिवली मनपा 228, मीरा भायंदर में 152 और वसई-विरार मनपा क्षेत्र में 158 मरीज हैं। उल्हासनगर में 4, भिवंडी में 22, पालघर में 46, रायगड में 41 और पनवेल मनपा क्षेत्र में 64 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नासिक ग्रामीण, नासिक मनपा और मालेगांव को मिला कर जिले में 382 कोरोना मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में 14541 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।
कोविद-19 के लिए एक खिडकी योजना, जल्द भरे जाएं रिक्त पद...
कोरोना वायरस के दिनों दिन बढ़ते संक्रमण के चलते आज एक अहम निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 के प्रकोप को कम करने के उद्देश्य से एक खिड़की योजना तैयार की गई है। इसके तहत सामान्य समेत अन्य नागरिकों को उपचार के लिए काफी हद तक राहत मिल सकेगी। वहीं पुणे समेत सातारा, सोलापुर जिलों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण की मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को तुरंत भरे जाने का भी निर्णय लिया गया। विदित हो कि आज पुणे में ससून अस्पताल की एक समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने यह घोषणा की है। बैठक में संभागीय आयुक्त डाॅ। दीपक म्हैसेकर, पुणे मनपा आयुक्त शेखर गायकवाड़, जिलाधिकारी नवल किशोर राम, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद समेत सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अर्चना पाटिल, ससून अस्पताल के अधीक्षक मुरलीधर तांबे आदि उपस्थित थे।
क्या सैनेटाइज करके दोबारा प्रयोग होगा पीपीई किट...
दिनों दिन बढ़ रहे कोरोना वायरस की संक्रमण के चलते पीपीई किट समेत एन-95 मास्क की भी धीरे-धीरे राज्य में कमी आ रही है। इसलिए राज्य सरकार की ओर से पीपीई किट को सैनेटाइज करके फिर से प्रयोग में लाए जाने को लेकर विचार किया जा रहा है। दरअसल, आईसीएमआर की ओर से कोरोना के फ्रंटलाइनर डॉक्टरों को पीपीई किट अनिवार्य किया गया था। वहीं एक बार यूज किए हुए पीपीई किट को दोबारा प्रयोग में लाने के लिए जहां दिल्ली के एम्स अस्पताल में इसका प्रयोग चल रहा है तो वहीं मुंबई के जेजे अस्पताल में भी इस काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. साधना तायडे की अध्यक्षता में 7 सदस्यों की एक समिति बनाई गई है, जो इस मामले में जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करने वाले हैं।
पुणे में कोरोना से हारा पुलिस कर्मचारी...
पुणे में आज एक पुलिस कर्मचारी कोरोना वायरस से जंग हार गया है। फरासखाना पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस दिलीप पोपट लोंढे को कोविड-19 के पॉजिटिव लक्षण मिले थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था, जबकि सोमवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह से अब तक राज्य में 4 पुलिस कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मियों की मौत के मद्देनजर राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की ओर से कोरोना वायरस से लड रहे पुलिस कर्मचारियों का 50 लाख रुपए के बीमा की घोषणा की गई है।