मुंबई

महापरिनिर्वाण दिवस पर रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई-नागपुर समेत इन रूटों पर चलेंगी 15 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

Mahaparinirvan Diwas Special Trains: महापरिनिर्वाण दिवस 2026 पर मध्य रेलवे ने 4 से 8 दिसंबर तक 15 अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। जानें मुंबई-नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर और कलबुरगी स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइम टेबल और ठहराव।
3 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 8:51 PM IST
Mahaparinirvan Diwas 2026
महापरिनिर्वाण दिवस 2026 पर मध्य रेलवे चलाएगा 15 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें (Patrika File Photo)

Indian Railway News: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मुंबई में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आने वाले अनुयायियों की सुविधा को देखते हुए मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 4 दिसंबर से 8 दिसंबर 2026 के बीच कुल 15 अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन विशेष ट्रेनों से नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर और कलबुरगी समेत विभिन्न शहरों से मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

हर साल 6 दिसंबर को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर से लाखों अनुयायी मुंबई के दादर स्थित चैत्यभूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है।

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन ट्रेनों का संचालन 4 से 8 दिसंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा।

नागपुर-CSMT के बीच 8 विशेष ट्रेनें

नागपुर और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच कुल 8 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

नागपुर से मुंबई आने वाली ट्रेनें:

ट्रेन नंबर 01260: 4 दिसंबर को नागपुर से शाम 6.10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.55 बजे CSMT पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01262: 4 दिसंबर को रात 11.55 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4.15 बजे मुंबई पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01264: 5 दिसंबर को सुबह 7.40 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11.55 बजे CSMT पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01266: 5 दिसंबर को शाम 6.10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.55 बजे मुंबई पहुंचेगी।

मुंबई से नागपुर जाने वाली ट्रेनें:

ट्रेन नंबर 01249: 6 दिसंबर को रात 8.25 बजे CSMT से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.20 बजे नागपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01251: 7 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 12.55 बजे नागपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01255: 7 दिसंबर को दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3 बजे नागपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01257: 8 दिसंबर को रात 12.25 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 4.10 बजे नागपुर पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का ठहराव अजनी, सेवाग्राम, वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, बडनेरा, मूर्तिजापुर, अकोला, जलंब, नांदुरा, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कसारा, कल्याण और दादर स्टेशनों पर होगा।

दादर-नागपुर के बीच भी विशेष ट्रेन

दादर से नागपुर के लिए भी एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 01253 7 दिसंबर को दादर से रात 12.40 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 4.10 बजे नागपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव कल्याण, कसारा, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, नांदुरा, जलंब, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव, पुलगांव, वर्धा, सेवाग्राम और अजनी स्टेशनों पर होगा।

कलबुरगी-CSMT के बीच दो विशेष ट्रेनें

कलबुरगी और मुंबई के बीच भी दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

ट्रेन नंबर 01245 दिनांक 5 दिसंबर को कलबुरगी से शाम 6.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.20 बजे CSMT पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 01246 दिनांक 7 दिसंबर को CSMT से रात 12.25 बजे रवाना होकर उसी दिन सुबह 11.10 बजे कलबुरगी पहुंचेगी।इन ट्रेनों का ठहराव दादर, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, कुर्डुवाड़ी, सोलापुर, अक्कलकोट रोड और गंगापुर रोड स्टेशनों पर होगा।

अमरावती-CSMT के बीच दो ट्रेनें

अमरावती और मुंबई के बीच भी दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

ट्रेन नंबर 01218 दिनांक 5 दिसंबर को अमरावती से शाम 5.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.25 बजे CSMT पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 01217 दिनांक 7 दिसंबर को CSMT से रात 12.40 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 12.50 बजे अमरावती पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का ठहराव दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, पाचोरा, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, नांदुरा, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर और बडनेरा स्टेशनों पर होगा।

कोल्हापुर-CSMT के बीच भी दो विशेष ट्रेनें

कोल्हापुर से मुंबई आने और वापस जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है।

ट्रेन नंबर 01402 दिनांक 5 दिसंबर को कोल्हापुर से शाम 4.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.05 बजे CSMT पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन नंबर 01401 दिनांक 6 दिसंबर को CSMT से रात 10.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, चिंचवड़, पुणे, जेजुरी, लोनंद, सतारा, कराड, किर्लोस्करवाड़ी, सांगली, मिरज, जयसिंगपुर और हाथकनंगले स्टेशनों पर होगा।

मध्य रेलवे के अनुसार, इन सभी विशेष ट्रेनों में अनारक्षित श्रेणी के टिकट सामान्य किराये पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मुंबई पहुंचने वाले अनुयायियों और यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की बात कही है।

Updated on:
23 Nov 2026, 8:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र में सूखे से बेटियों की शादी रुकी तो शिवसेना उठाएगी जिम्मेदारी, एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा ऐलान

वारिस पठान ने लगाया आज़म खान पर जहर उगलने का आरोप, कहा – ‘गलत बयानबाजी के लिए माफी मांगनी चाहिए’

पुणे में प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत, प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या के बाद रातभर शव के पास बैठा रहा इंजीनियर प्रेमी

गायकवाड़ दंपती की मौत के मामले में नया मोड़, BJP पार्षद का दावा- मेरा बेटा नहीं चला रहा था कार, पुलिस ने गलत बनाया आरोपी

‘सोचिए कोई लड़की रितेश के साथ ऐसा करे’, इमरान हाशमी ने जेनेलिया के झुमके को होंठों से हटाया, भड़के यूजर्स!