मुंबई

Maharashtra Cabinet Expansion: सीएम एकनाथ शिंदे और बीजेपी में 60-40 का फॉर्मूला हुआ तय? सामने आई यह बड़ी अपडेट

Maharashtra Politics: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे छठवीं बार दिल्ली दौरे पर गए हैं। वहीं शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), एनसीपी और कांग्रेस राज्य सरकार पर तीखे हमले कर रहा है। लेकिन अब सूत्र बता रहे है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बीच निर्णय हो चुका है।

2 min read
Jul 29, 2022
बीजेपी और CM एकनाथ शिंदे में फाइनल हुआ कैबिनेट विस्तार का फ़ॉर्मूला

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली नई सरकार के गठन को एक महीने पूरे होने वाले है, ऐसे में कैबिनेट विस्तार की हर तरफ चर्चा हो रही है। शिंदे कैबिनेट का विस्तार कब होगा? इस सवाल का जवाब न तो बीजेपी साफ-साफ दे रही और न ही एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला शिवसेना विधायकों का बागी खेमा।

नई रिपोर्टों से पता चला है कि चंद दिनों में महाराष्ट्र (Maharashtra) कैबिनेट विस्तार की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। जानकारी है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा के बाद एकनाथ शिंदे और बीजेपी के बीच मंत्री पद बंटवारें का फ़ॉर्मूला तय हो गया है। यह भी पढ़े-किसानों पर शिंदे सरकार हुई मेहरबान, कर्ज पर 50 हजार की सब्सिडी, बिजली बिल पर देगी छूट- कैबिनेट में लिए ये बड़े फैसले

कहा जा रहा है कि अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चर्चा हुई है। चूंकि कैबिनेट विस्तार के संबंध में अंतिम निर्णय अमित शाह लेंगे। जिसके बाद ही महाराष्ट्र ने नए मत्रियों के शपथग्रहण समारोह का मुहूर्त तय किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे छठवीं बार दिल्ली दौरे पर गए हैं। वहीं शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), एनसीपी और कांग्रेस राज्य सरकार पर तीखे हमले कर रहा है। लेकिन अब सूत्र बता रहे है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बीच निर्णय हो चुका है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार के तरीके व संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा की। इसलिए प्रदेश में शिंदे-फडणवीस सरकार के रुके हुए मंत्रिमंडल विस्तार के जल्द होने की चर्चा एक बार फिर जोर पकड़ चुकी है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में 60-40 का फॉर्मूला तय हुआ है। इतना ही नहीं अब संभावना है कि 31 जुलाई के बाद राज्य में कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।

पहले खबर थी कि महाराष्ट्र की नई कैबिनेट में 40 मंत्री बनाये जा सकते है, जबकि शपथ ग्रहण समारोह दो चरणों में हो सकता है। जिसमें 12 मंत्री पद शिंदे खेमे और 28 मंत्री पद बीजेपी को मिलेंगे। शिंदे खेमा अपने पास वह मंत्रालय रखना चाहता है जो पूर्व की महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार के समय शिवसेना के पास थे।

Published on:
29 Jul 2022 03:54 pm
Also Read
View All