मुंबई

डबल मर्डर से यवतमाल दहला: मंदिर परिसर में 2 लोगों की बेरहमी से हत्या, युवक की हालत गंभीर

Yavatmal Double Murder: महाराष्ट्र के यवतमाल शहर में एक मंदिर के पास दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, इसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है, हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 4:08 PM IST
Maharashtra Double Murder case
यवतमाल में खूनी संघर्ष, दो की मौत (Photo: IANS/File)

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के यवतमाल शहर में शनिवार रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। जगत मंदिर इलाके में हुए इस वारदात में अभय उर्फ मित्तम पाठोडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल श्री जाधव ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद उमरसरा इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जगत मंदिर इलाके में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात जगत मंदिर परिसर में दो गुट किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गया। इस दौरान एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए गए।

हमले में अभय उर्फ मित्तम पाठोडे गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अभय मूल रूप से यवतमाल जिले की घाटंजी तहसील के राजुरवाड़ी गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह उमरसरा इलाके में रह रहा था।

इस घटना में श्री जाधव भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच में यह पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है।

अस्पताल में दूसरे युवक ने तोड़ा दम

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने अवधूतवाड़ी पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा किया।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल श्री जाधव को इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई।

दो लोगों की मौत की खबर फैलते ही उमरसरा इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है।

मृतक पर दर्ज थे कई आपराधिक मामले

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अभय उर्फ मित्तम पाठोडे के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डेंजरस एक्टिविटीज (MPDA) कानून के तहत दो बार कार्रवाई भी की गई थी।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि शनिवार रात हुए हमले के पीछे क्या वजह थी। दोनों गुटों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ और हत्या की वारदात को किसने अंजाम दिया, इसकी जांच की जा रही है।

आरोपियों की तलाश में जुटीं पुलिस की टीमें

यवतमाल में हुए इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की मुख्य वजह अभी सामने नहीं आई है। अवधूतवाडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना की तह तक पहुंचा जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Updated on:
25 Oct 2026, 4:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हूं मैं उत्तर प्रदेश की बेटी ही’, ‘मिर्जापुर’ की गोलू गुप्ता उर्फ श्वेता त्रिपाठी ने आखिर क्यों कही ये बात?

कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पंजाबी रैपर सुल्तान से मिले रणवीर सिंह, गले लगाकर किया वेलकम

महाराष्ट्र: सुनेत्रा पवार बनेंगी वित्त मंत्री? फडणवीस से मिले NCP के शीर्ष नेता, बोले- शीतकालीन सत्र से पहले हो सकता है फैसला

गोवा जाने वाले यात्रियों को झटका! 24 दिन बाद ही बंद हुई छत्रपति संभाजीनगर से इंडिगो की सीधी उड़ान

‘क्या आप दिल्ली में सुरक्षित रहेंगी?’, महिलाओं की सुरक्षा पर ‘पुष्पा 2’ एक्ट्रेस आंचल मुंजाल के फ्लाइट वाले वीडियो पर छिड़ी बहस