25 अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक के शीतकालीन शेड्यूल में इंडिगो की छत्रपति संभाजीनगर-गोवा उड़ान शामिल नहीं है। विमान उपलब्धता से जुड़ी दिक्कतों को सेवा में कटौती की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, इस रूट को दोबारा शुरू करने की कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है। इस बीच, एयरपोर्ट से शहर की हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए विभिन्न पर्यटन संगठनों और विमानतल प्राधिकरण की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस सेवा के बंद होने के बाद छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट से इंडिगो की चार और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक नियमित उड़ान सेवा ही संचालित होने की जानकारी दी गई है।