मुंबई

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में स्कूल में घुसा जहरीला सांप, 6 छात्राओं को डसा, 3 की मौत

Maharashtra Ashram School Snake Bite: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली स्थित आश्रम स्कूल में रात को सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत हो गई। तीन अन्य छात्राओं का इलाज जारी है, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2026, 12:16 PM IST
Three students died of snakebite
महाराष्ट्र में आश्रम स्कूल में सो रही 3 छात्राओं की सर्पदंश से मौत (AI Image)

Snake Bite Incident: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। धानोरा तालुका के जपतलाई स्थित अनुदानित आदिवासी आश्रम स्कूल में रात के समय सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्राएं कमरे में सो रही थीं, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। इस घटना में तीन अन्य छात्राएं भी घायल हुई हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुई। छात्राएं गहरी नींद में थीं। सर्पदंश की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। धानोरा के अस्पताल में इलाज के दौरान दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीसरी छात्रा ने गढ़चिरौली के जिला सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत, 3 का इलाज जारी

इस घटना के बाद आश्रम स्कूल में पढ़ने वाली सैकड़ों छात्राओं में डर का माहौल है। रात में स्कूल परिसर और छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मृत छात्राओं की पहचान दीपिका लकड़ा, सुष्मिता मंडल और अनु कोरेटी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दीपिका लकड़ा कक्षा 6वीं और सुष्मिता मंडल कक्षा 8वीं में पढ़ती थीं। तीसरी छात्रा अनु कोरेटी की गढ़चिरौली जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।

सर्पदंश की इस घटना में तीन अन्य छात्राएं भी घायल हुई हैं। उन्हें उपचार के लिए गढ़चिरौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्राओं की पहचान दीपिका मदावी कक्षा 5वीं, कविता किरंगा कक्षा 6वीं और समृद्धि नैताम कक्षा 8वीं के तौर पर हुई हैं। जिसमें समृद्धि की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री का आया पहला रिएक्शन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गढ़चिरौली जिले के प्रभारी मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीन छात्राओं की सर्पदंश से मौत की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आश्रम स्कूल में सर्पदंश से छात्राओं की मौत होने की जानकारी उन्हें मिली है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी है।

उधर, आश्रम स्कूल में तीन छात्राओं की मौत की खबर सामने आने के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

राज्य के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि आश्रम स्कूल में बड़ी संख्या में आदिवासी छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं। ऐसे में स्कूल परिसर और छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था और आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। तीन छात्राओं की मौत और तीन के घायल होने की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। परिजनों में भी गहरा आक्रोश और शोक है। अब प्रशासन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सांप के डंसने की घटना कैसे हुई और छात्राओं को बचाने के लिए समय पर क्या कदम उठाए गए थे।

Updated on:
10 Aug 2026, 12:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी

सुप्रिया सुले को केंद्र में मिलेगा मंत्रिपद? शरद गुट की NDA में एंट्री पर शिवसेना सांसद का बड़ा बयान