मुंबई

गणपति विसर्जन के दौरान महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, अलग-अलग घटनाओं में 8 लोगों की मौत

Ganesh Visarjan Accident: महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान अलग-अलग स्‍थानों पर हुए हादसों में आठ लोगों की मौत की खबर है। पुणे में विसर्जन जुलूस के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
2 min read
• •
Sep 27, 2026
Ganesh Visarjan accident
महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 8 लोगों की मौत (Photo: IANS/File)

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में शुक्रवार को गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। विसर्जन जुलूस के दौरान पुणे में ट्रैक्टर से कुचलकर 18 वर्षीय हलगी वादक विघ्नेश पवार की दर्दनाक मौत हो गई। बीड जिले के परली में कौठली तांडा निवासी आदिनाथ जाधव (20) की पानी में डूबने से मौत हो गई। नासिक के विल्होली इलाके में एक खदान में ऑटो-रिक्शा चालक संदीप खनपटे (23) की डूबने से मौत हो गई।

वहीं, परभणी जिले के पालम में गोदावरी नदी में मुंजाजी घोरपड़े (20) और गजानन घोरपड़े (22) के डूबने की घटना सामने आई है। यवतमाल जिले के उमरखेड़ में पैनगंगा नदी पर गए बारा निवासी हरीश पुंडलिक हरने (17) की नदी में डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा अमरावती में पत्नी को बचाने के प्रयास में एक व्यक्ति की नदी में डूबने से जान चली गई।

बता दें कि मुंबई में 21 घंटे से अधिक समय तक की विसर्जन यात्राओं के बाद लालबागचा राजा और चिंचपोकलीचा चिंतामणि जैसी प्रसिद्ध गणपति प्रतिमाओं का समुद्र में विसर्जन किया गया। गणपति विसर्जन यात्राएं शुक्रवार सुबह अनंत चतुर्दशी के दिन शुरू हुई थीं। 12 दिवसीय गणेश उत्सव के अंतिम दिन शुरू हुई ये यात्राएं पूरी रात चलती रहीं जिसमें हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। लालबागचा राजा की प्रतिमा का शनिवार सुबह करीब 10:50 बजे अरब सागर में विसर्जन किया गया। चिंचपोकलीचा चिंतामणि का सुबह करीब 10 बजे विसर्जन किया गया।

वहीँ, ढोल-ताशों की गूंज, गुलाल की बरसात और गणपती बाप्पा के जयकारों के बीच पुणेवासियों ने भी बप्पा को भावभीनी विदाई दी। इस बार शहर की गणेश विसर्जन शोभायात्रा करीब डेढ़ दिन तक चली। शुक्रवार सुबह शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला कुल 33 घंटे 27 मिनट बाद संपन्न हुआ।

पुणे की मुख्य विसर्जन शोभायात्रा सुबह 8 बजकर 43 मिनट पर मान के पहले गणपति श्री कसबा गणपति की भव्य सवारी के साथ शुरू हुई। इसके बाद एक-एक कर विभिन्न गणेश मंडलों की शोभायात्राएं विसर्जन मार्ग पर आगे बढ़ती रहीं। 26 सितंबर की शाम 6 बजकर 10 मिनट पर मुख्य विसर्जन शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

Updated on:
27 Sept 2026 10:58 am
Published on:
27 Sept 2026 10:44 am
Also Read
View All
दिलजीत दोसांझ की ‘अंबरसरिया’ एक्ट्रेस मोनिका गिल ने की पारंपरिक सिख शादी, एक महीने पहले ब्रायन शर्मा संग हुई थी कोर्ट मैरिज

‘तिलक लगाने’ पर ट्रोल हुए मलयालम एक्टर ममूटी! ट्रोलर्स पर फूटा फिल्ममेकर हरीश्री यूसुफ का गुस्सा, जानें पूरा मामला

‘सलमान खान ने इग्नोर किया’, शहजाद पूनावाला ने स्वरा भास्कर पर कसा तंज, ‘राइज एंड फॉल’ में आते ही छिड़ी जुबानी जंग

अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने बताया युवाओं की मानसिकता का सच, बोले- अकेले रहने में खुश है नई पीढ़ी

भीड़ में आलिया के लिए प्रोटेक्टिव हुए रणबीर कपूर! कमर थामकर सुरक्षित भीड़ से निकाला, वीडियो हुआ वायरल