मुंबई

31 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में जमा होंगे 2215 करोड़, ‘अन्नदाता’ के लिए सरकार का बड़ा फैसला

सीएम फडणवीस ने कहा, कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र में जो बाढ़ की परिस्थिति तैयार हुई है. इसके ऊपर विस्तार से चर्चा की गई। अभी तक 975 मिलीमीटर की बारिश दर्ज हुई है।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2025, 5:38 PM IST
Maharashtra Flood
महाराष्ट्र में बारिश से बड़ी तबाही (Patrika Photo)

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा (Marathwada Flood) और पश्चिम महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात गंभीर बना दिए हैं। बीड, जलगांव, अहिल्यानगर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई हिस्सों में खेत-खलिहान पानी में डूब गए हैं और कई गांवों में घरों तक पानी घुस आया है। अब तक 8 लोगों की मौत और 10 लोग घायल होने की पुष्टि हुई है। जबकि 100 से ज्यादा जानवरों के मारे जाने की आशंका है। प्रशासन युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चला रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हालात की विस्तृत समीक्षा की और प्रभावित जिलों के बारे में जानकारी साझा की।

बारिश से बड़ी तबाही, 8 लोगों की मौत

सीएम फडणवीस ने बताया कि अहिल्यानगर, जळगांव, सोलापुर, बीड और परभणी जिलों में भारी नुकसान हुआ है। अब तक 8 लोगों की मौत और 10 लोग घायल होने की पुष्टि हुई है। बीड और धाराशिव जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। धाराशिव में हेलिकॉप्टर की मदद से 27 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि 200 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन मंत्री मौके पर मौजूद हैं और अतिरिक्त हेलिकॉप्टर की मांग की गई है।

31 लाख से ज्यादा किसानों को मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सीजन में अब तक औसत से 102 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। राज्यभर में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 17 टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले हुई बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हुई थीं और पंचनामे करने के आदेश दिए गए थे। अब तक 31 लाख 64 हजार किसानों के लिए 2,215 करोड़ रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। यह पैसे अगले 8-10 दिनों में किसानों के खातों में जमा कर दी जाएगी।

सीएम फडणवीस ने स्पष्ट किया कि किसी भी जिले में राहत का काम रोका नहीं जाएगा। जैसे-जैसे रिपोर्ट मिलेंगी, वैसे-वैसे सहायता दी जाएगी। बाढ़ में जिनकी मौत हुई है, उनके परिवारों को मदद देने का अधिकार जिलाधिकारियों को दिया गया है। साथ ही जिनके घर या संपत्ति का नुकसान हुआ है, उन्हें भी तुरंत राहत देने का भरोसा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल में स्थिति की समीक्षा हो चुकी है और संरक्षक मंत्रियों व अन्य मंत्रियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने खुद भी बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने की बात कही। फडणवीस ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों और बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद देगी।

Updated on:
23 Sep 2025, 5:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दाऊद के भाई के जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश, ED ने उपद्रवियों पर दर्ज कराई FIR

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

​​​​​PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देने पर नाती का सुशील कुमार शिंदे ने किया बचाव, बोले- बैनर लगाने से क्या बिगड़ गया?

रामदास कदम का बड़ा आरोप: क्या बीजेपी को भी सताने लगा है एकनाथ शिंदे का डर? मनोज जरांगे पर साजिश रचने का आरोप

Maharashtra News: प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हॉस्टल में थम गईं सांसें, हादसे में 4 दोस्तों की हुई थी मौत