मुंबई

चंद्रपुर: ट्रिमर पड़ा बंद तो बच्चों को आधा गंजा कर छोड़ा, फिर रातों-रात 500 छात्रों का हेयरकट, मचा बवाल

Student Haircut Controversy Chandrapur: महाराष्ट्र के एक सरकारी स्कूल में अनुशासन के नाम पर छात्रों के बाल काटे जाने पर विवाद हो गया है। ट्रिमर की चार्जिंग खत्म होने से कुछ छात्रों के बाल आधे रह गए। तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।
2 min read
• •
Oct 05, 2026
Chandrapur Ashram School Controversy
ट्रिमर की चार्जिंग खत्म हुई तो बच्चों को आधा गंजा छोड़ा (Photo: X/pudharionline)

Maharashtra Ashram School: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिमूर तालुका स्थित सरकारी आश्रम स्कूल में छात्रों के हेयर कट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल में अनुशासन के नाम पर छात्रों के बाल काटने के दौरान कुछ छात्रों के बाल आधे ही काटे गए और उन्हें उसी हालत में बैठाकर रखा गया। छात्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और कार्रवाई शुरू हुई।

अनुशासन के लिए छात्रों के बाल काटने का फैसला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना जांभुलघाट सरकारी सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल आदिवासी आश्रम स्कूल में हुई, जहां कक्षा 1 से 11 तक के लगभग 572 छात्र पढ़ते हैं। आश्रम स्कूल के अधीक्षक ने छात्रों में अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी छात्रों का हेयर कट अनिवार्य करने के निर्देश दिए थे। छात्रों को बाल कटवाने में टालमटोल करने से रोकने के लिए शनिवार को स्कूल परिसर में ही बाल काटने की प्रक्रिया शुरू की गई।

इसी दौरान कुछ छात्रों के बाल आधे ही काटे गए। इसी बीच इस्तेमाल किए जा रहे ट्रिमर की बैटरी खत्म हो गई और कुछ छात्रों की कटिंग पूरी नहीं हो सकी। बाद में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

आधे कटे बालों में बैठे छात्रों की तस्वीरें वायरल

ट्रिमर की चार्जिंग खत्म होने के कारण जिन छात्रों की हेयर कटिंग पूरी नहीं हो पाई, उन्हें आधे-अधूरे हेयर कट के साथ जाने दिया गया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनकी तस्वीरें खींच लीं, जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

तस्वीरें सामने आने के बाद आश्रम स्कूल में छात्रों के साथ अपनाई जा रही अनुशासन की इस प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप किया।

रात तक पूरी की गई छात्रों की हेयर कटिंग

वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से शेष छात्रों के बाल उचित तरीके से काटने के निर्देश दिए गए। इसके बाद छात्रों की अधूरी हेयर कटिंग पूरी की गई। बताया जा रहा है कि रात देर तक छात्रों के बाल व्यवस्थित तरीके से काटकर मामले को खत्म किया गया।

हालांकि, छात्रों को आधे-अधूरे हेयर कट के साथ बैठाकर रखने की तस्वीरें वायरल होने के बाद अब स्कूल की अनुशासन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

अनुशासन जरूरी, लेकिन तरीका भी सवालों के घेरे में

विवाद गहराने के बाद आश्रम स्कूल के मुख्याध्यापक प्रशांत ने घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधीक्षक को 'कारण बताओ' (Show Cause) नोटिस जारी कर दिया है। नाराज अभिभावकों और स्थानीय संगठनों ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Updated on:
05 Oct 2026 12:53 pm
Published on:
05 Oct 2026 11:41 am
Also Read
View All
दिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ को किया अनफॉलो, लेकिन एक्टर अब भी कर रहे हैं फॉलो? फिर चर्चा में आया पुराना रिश्ता

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है

हिंसा से लेकर सिंगल मदर्स तक, सामंथा रूथ प्रभु ने महिलाओं के प्रति दोहरे रवैये को लेकर समाज की सोच पर साधा निशाना

ऋचा चड्ढा ने डिकोड की ‘हनुमान अंश’ की ब्लॉकबस्टर सफलता! बोलीं- 2026 कंटेंट सिनेमा का लैंडमार्क साल नहीं

बर्तन साफ करने से गॉसिप तक, बिग बॉस 20 में काम को लेकर हुआ बवाल, कनिका ने दिया करारा जवाब अरिश्फा ने मचाया हंगामा