महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिसिटी की चोरी का मामला बढ़ गया है। पिछले 3 महीने में 2 हजार से ज्यादा बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि इनमें मुंबई में बिजली चोरी के मामले सबसे ज्यादा हैं।
महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिसिटी की चोरी का मामला बढ़ गया है। मुंबई में बड़ी संख्या में बिजली चोरी की जा रही है। बुधवार को एमएसईडीसीएल के प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने महाराष्ट्र की बिजली चोरी की पहचान के लिए दस एक्स्ट्रा स्पेशल टीमों के गठन करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि एमएसईडीसीएल यूनिट्स ने इस साल अप्रैल से जून तक महज तीन महीनों में मुंबई, नवी मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में 131 करोड़ रुपए की बिजली चोरी का मामला सामने आया है।
विजय सिंघल ने आगे कहा कि हमारे मौजूदा 63 विशेष दस्ते ने पूरे महाराष्ट्र में 2 हजार 625 मामलों का पता लगाया है, जिसमें मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में भारी मात्रा में मामले सामने आए हैं। हमें 239 मिलियन यूनिट बिजली चोरी खबर मिली है और प्रॉसिक्यूशन के दौरान, हमने 54 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया है। यह भी पढ़ें: Pune News: आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला आया सामने, एक आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि हाल ही में विजय सिंघल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक बुलाई थी और उन्हें सतर्कता बढ़ाने और बिजली चोरी के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को पकड़ने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने कहा कि इससे हमें अपने बिजली वितरण घाटे को और कम करने में काफी मदद मिलेगी और इससे राज्य बिजली डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति में भी और सुधार हो सकता है।
बुधवार को बताए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2019–20 में 98 करोड़ रुपए की बिजली चोरी के 9250 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं साल 2020-21 में 7169 मामलों में 87 करोड़ रुपए और 2021-22 में 13,370 मामलों में 264 करोड़ रुपए की बिजली चोरी के मामले सामने आये है। विजय सिंघल ने बताया कि हम नागरिकों से आवेदन करते हैं कि वे मीटर लगवाएं और जो मीटर खराब हैं उन्हें तुरंत बदल कर नया मीटर लगवा लें।