मुंबई

महाराष्ट्र: सड़क हादसे में जहां गई थी पत्नी और दो बच्चों की जान, शख्स ने उसी जगह की खुदकुशी

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ढाई साल पहले एक भीषण सड़क हादसे में अपनी पत्नी और दो बच्चों को खोने वाले एक बेबस पिता ने आखिरकार उसी जगह पर जाकर खाकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
May 17, 2026
Maharashtra suicide case
कोल्हापुर में दर्दनाक घटना (Social Media)

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बेहद भावुक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ढाई साल पहले हुए एक भीषण सड़क हादसे में पत्नी और दो बच्चों को अपनी आंखों के सामने खोने वाले शख्स ने उसी हादसे वाली जगह पर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से कोल्हापुर और पुणे इलाके में हर कोई स्तब्ध है।

मृतक की पहचान विराट विठ्ठललाल गौतम (58) के रूप में हुई है। वह पुणे के मांजरी बुद्रुक इलाके के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि परिवार को खोने के बाद से ही वह गहरे डिप्रेशन में चले गए थे और अक्सर हादसे वाली जगह पर जाकर घंटों रोते रहते थे।

सड़क किनारे मिला सड़ा-गला शव

शुक्रवार सुबह पिरवाडी-पुईखडी घाट इलाके से गुजर रहे कुछ वाहन चालकों को सड़क किनारे एक शव दिखाई दिया। शव काफी हद तक सड़ चुका था। सूचना मिलने के बाद करवीर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की जेब में मिले पहचान पत्र से पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया है।

बस पलटने से उजड़ा परिवार

जानकारी के मुताबिक, 23 नवंबर 2023 को गोवा से मुंबई जा रही एक निजी बस कोल्हापुर-राधानगरी रोड पर पिरवाडी-पुईखडी घाट में पलट गई थी। इस दर्दनाक हादसे में विराट गौतम की पत्नी नीलू (43), बेटी रिद्धिमा (17) और बेटे सार्थक (13) की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस हादसे में विराट खुद तो गंभीर रूप से घायल होने के बाद बच गए थे, लेकिन उनका पूरा हंसता-खेलता परिवार एक झटके में उजड़ गया। बताया जाता है कि उस दिन के बाद से उनका जीवन पूरी तरह बदल गया। पत्नी और बच्चों की मौत के सदमे से वह कभी बाहर नहीं निकल पाए।

सोशल मीडिया पर लिखा आखिरी संदेश

आत्महत्या करने से पहले विराट गौतम ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट भी लिखी। उन्होंने लिखा, “आज कोल्हापुर में देह त्याग कर रहा हूं। समझ नहीं आता कि अब तक कैसे जी रहा था। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मेरा संसार उसी दिन खत्म हो गया था। नीलू और दोनों बच्चों के बिना ढाई साल कैसे जिया, यह मुझे भी नहीं पता।”

परिवार को श्रद्धांजलि देने के बाद मौत को लगाया गले जानकारी के मुताबिक, विराट गौतम ने आत्महत्या से पहले हादसे वाली जगह पर जाकर पत्नी व बच्चों को अंतिम बार फूलों का हार चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने जहर पी लिया।

Published on:
17 May 2026 08:41 am