मुंबई

महंगाई का ट्रिपल अटैक! महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, जानें आपके शहर का नया रेट

Petrol Diesel Price Hike: तेल कंपनियों ने आज से पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी इजाफे की घोषणा की है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। परिवहन खर्च बढ़ने का असर खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ सकता है।
2 min read
May 15, 2026
Petrol Diesel Price Hike
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े (Photo Source- Patrika)

देशभर के लोगों को बड़ा झटका देते हुए तेल कंपनियों ने आज (15 मई) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। गुरुवार आधी रात से लागू नई दरों के मुताबिक पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इससे पहले सीएनजी (CNG Price Hike) की कीमतों में महानगर गैस (Mahanagar Gas CNG) ने दो रुपये की बढ़ोतरी की। जबकि अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है।

घबराकर न खरीदें तेल और गैस- सरकार की अपील

कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को पेट्रोल और डीजल की बचत करने की सलाह दी थी। इसके बाद से ही कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही थी, जो अब सच साबित हुई है।

केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को कहा गया कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी नागरिकों से अपील है कि वे रोजमर्रा के जीवन में ईंधन की बचत करने का प्रयास करें। पेट्रोल, डीजल और गैस की घबराकर खरीदारी न करें, क्योंकि सरकार इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

मुंबई में पेट्रोल 106 रुपये के पार

नई दरें लागू होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं डीजल 93.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट

मुंबई

पेट्रोल- 106.58 रुपये

डीजल- 93.08 रुपये

ठाणे

पेट्रोल- 106.84 रुपये

डीजल- 93.44 रुपये

पालघर

पेट्रोल- 107.21 रुपये

डीजल- 93.68 रुपये

उल्हासनगर

पेट्रोल- 104.37 रुपये

डीजल- 90.86 रुपये

रायगढ़

पेट्रोल- 108.23 रुपये

डीजल- 94.67 रुपये

पुणे

पेट्रोल- 106.82 रुपये

डीजल- 93.46 रुपये

नासिक

पेट्रोल- 107.93 रुपये

डीजल- 94.41 रुपये

भंडारा

पेट्रोल- 107.79 रुपये

डीजल- 94.30 रुपये

सोलापुर

पेट्रोल- 107.19 रुपये

डीजल- 93.71 रुपये

परभणी

पेट्रोल- 108.63 रुपये

डीजल- 95.13 रुपये

सांगली

पेट्रोल- 107.16 रुपये

डीजल- 93.71 रुपये

नागपुर

पेट्रोल- 107.13 रुपये

डीजल- 93.67 रुपये

छत्रपति संभाजीनगर

पेट्रोल- 106.34 रुपये

डीजल- 95.64 रुपये

कोल्हापुर

पेट्रोल- 107.49 रुपये

डीजल- 94.15 रुपये

रत्नागिरी

पेट्रोल- 108.35 रुपये

डीजल- 94.92 रुपये

अमरावती

पेट्रोल- 108.14 रुपये

डीजल- 94.78 रुपये

बुलढाणा

पेट्रोल- 107.21 रुपये

डीजल- 95.23 रुपये

हिंगोली

पेट्रोल- 108.55 रुपये

डीजल- 91.92 रुपये

धुले

पेट्रोल- 108.12 रुपये

डीजल- 95.20 रुपये

अहिल्यानगर

पेट्रोल- 107.80 रुपये

डीजल- 93.60 रुपये

गोंदिया

पेट्रोल- 108.63 रुपये

डीजल- 94.34 रुपये

जालना

पेट्रोल- 108.50 रुपये

डीजल- 95.17 रुपये

महंगाई बढ़ने की आशंका

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई पर पड़ेगा। ऐसे में सब्जियां, दूध, राशन और अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो सकते हैं। पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर अब अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने वाला है।

ताजा बढ़ोतरी के बाद अब आम जनता की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में तेल और गैस के दाम और बढ़ेंगे या सरकार राहत देने के लिए कोई बड़ा फैसला लेगी।

Updated on:
15 May 2026 09:30 am
Published on:
15 May 2026 09:29 am