14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगाई का एक और झटका! दूध के बाद अब CNG के दाम बढ़े, ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ने की मांग

CNG Price Hike in Mumbai: महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में सीएनजी की कीमत में आज से 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके बाद अब मुंबई महानगर क्षेत्र में सीएनजी की कीमत 82 रुपये से बढ़कर 84 रुपये प्रति किलो हो गई है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 14, 2026

Mahanagar Gas Limited CNG Price

मुंबई में CNG की कीमत फिर बढ़ी (File Photo)

CNG Price Update: मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में महानगर गैस (Mahanagar Gas CNG) ने दो रुपये की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद आज (14 मई) से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और अन्य क्षेत्रों में सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है। इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की। नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।

लगातार दूसरे महीनें बढ़े दाम

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) के मुताबिक, भू-राजनीतिक बाधाओं के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो रही है, साथ ही महंगे गैस स्रोतों पर निर्भरता बढ़ रही है, कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और रुपये में गिरावट हो रहा है, जिसके चलते गैस खरीद की कुल लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से सीएनजी की कीमतें 2 रुपये बढ़ानी पड़ी है।

बता दें कि पिछले महीने भी महानगर गैस ने एमएमआर में सीएनजी की कीमत में एक रुपया प्रति किलोग्राम की वृद्धि की थी।

टैक्सी और ऑटो का कराया बढ़ाने की मांग

मुंबई के टैक्सी और ऑटोरिक्शा यूनियनों ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद किराये में वृद्धि करने की मांग की है। उनका कहना है कि पिछले एक साल में ईंधन के दाम कई बार बढ़ें हैं, जिससे परिचालन लागत बढ़ गई है। इसलिए ऑटो रिक्शा किराये में कम से कम 1 रुपये की और टैक्सी के किराये में दो रुपये की वृद्धि की जाये।

सार्वजनिक परिवहन की बात करें तो एमजीएल मुंबई की बेस्ट बस (BEST), ठाणे की टीएमटी (TMT), महाराष्ट्र परिवहन की एमएसआरटीसी (MSRTC) और नवी मुंबई की एनएमएमटी (NMMT) द्वारा संचालित करीब दो हजार बसों को सीएनजी की आपूर्ति करता है। इसके अलावा सीएनजी पर चलने वाली 50 हजार से ज्यादा निजी बसें और टेम्पो भी एमजीएल के ईंधन पर निर्भर है।

पीएनजी ग्राहकों को राहत

हालांकि घरों में पाइपलाइन से आने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 50 रुपये प्रति यूनिट पर स्थिर है। अभी मुंबई महानगर में 31 लाख घरों में पीएनजी सप्लाई है।