14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं ‘द स्किन डॉक्टर’? जिसने उठाए थे संजय कपूर की मौत पर सवाल, क्या था वो पोस्ट जो बना गिरफ्तारी का कारण

Who is The Skin Doctor: 'द स्किन डॉक्टर' यानी डॉ. नीलम सिंह ने संजय कपूर की मौत को लेकर पोस्ट किया था, जिसके चलते कपूर परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी और दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कुछ घंटों बाद नीलम सिंह को जमानत मिल गई है।

3 min read
Google source verification
Who is The Skin Doctor dr neela singh arrested delhi police post sunjay kapur death and Raise questioned

'द स्किन डॉक्टर' ने किया था संजय कपूर की मौत पर पोस्ट

Sona Comstar Sanjay Kapoor death: 12 जून 2025 की वो काली सुबह, जब लंदन की गलियों से एक ऐसी खबर आई जिसने भारतीय उद्योग जगत को स्तब्ध कर दिया था। 'सोना कॉमस्टार' के चेयरमैन और दिग्गज कारोबारी संजय कपूर की मौत से जहां हर कोई हैरान था वहीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों के सिर से भी पिता का साया छिन गया था। मौत को आधिकारिक तौर पर 'स्वभाविक' करार दिया गया, लेकिन कपूर खानदान की बंद दीवारों के पीछे कुछ ऐसा सुलग रहा था, जिसे एक सोची समझी साजिश कहा जा रहा था। मौत की गुत्थी अभी तक सुलझी भी नहीं थी कि एक अनजान डिजिटल परछाई ने उन सवालों को हवा दे दी, जिन्हें रसूखदार लोग दबाना चाहते थे।

'द स्किन डॉक्टर' ने किया था संजय कपूर की मौत पर पोस्ट (Dr. Neelam Singh Delhi Police)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कपूर परिवार की तरफ से दर्ज कराई गई एक शिकायत के बाद हुई थी। दिल्ली के वसंत कुंज थाने में दी गई इस शिकायत में आरोप लगाया गया था कि डॉ. नीलम सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से संजय कपूर के परिवार को निशाना बनाते हुए कुछ बेहद आपत्तिजनक और भ्रामक बातें लिखी थीं।

खबरों की मानें तो डॉ. नीलम सिंह ने एक पोस्ट जिसे अब हटाया जा चुका है उसमें संजय कपूर की मौत से जुड़ी परिस्थितियों पर सवाल खड़े किए थे और उनकी वसीयत को लेकर भी कुछ दावे किए थे। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नीलम सिंह से पूछताछ की और फिर उन्हें आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया, लेकिन गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद उन्हें जमानत मिल गई।

कौन है 'द स्किन डॉक्टर'? (Who is The Skin Doctor)

डॉ. नीलम सिंह पेशे से एक डर्मेटोलॉजिस्ट यानी त्वचा विशेषज्ञ हैं। शुरुआत में उन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर स्किनकेयर टिप्स देना शुरू किया था, लेकिन धीरे-धीरे वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी तीखी टिप्पणियों के लिए मशहूर हो गईं। वह खुद को "सामाजिक-राजनीतिक रूप से जागरूक डर्मेटोलॉजिस्ट" बताती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक्स Twitter पर उनके 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनमें देश के बड़े राजनेता और पत्रकार भी शामिल हैं।

संजय कपूर के निधन पर किया पोस्ट (Sunjay Kapur Death News)

बता दें, डॉ. नीलम सिंह ने संजय कपूर की हार्ट अटैक से मौत पर जो पोस्ट किया था उस पर उन्होंने एक डॉक्टर होते हुए अपनी राय दी थी। उनका कहना था कि यह संभव नहीं है कि उनकी मौत ऐसे हो। उन्होंने लिखा था, “मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्योगपति संजय कपूर की मौत पोलो खेलते समय गलती से मधुमक्खी निगलने के बाद हार्ट फेल होने से हुई। यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन ऐसा होना नामुमकिन नहीं है।” उनकी यह पोस्ट करीब एक साल पुरानी है, जो अब हटाई जा चुकी है।

गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत

डॉ. नीलम सिंह की गिरफ्तारी की खबर जंगल में आग की तरह फैली। वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने इस मामले में दखल दिया और बाद में सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि डॉ. नीलम सिंह को करीब पांच घंटे बाद ही जमानत मिल गई। उन्होंने इस पूरे मामले को "बेबुनियाद और तुच्छ" करार दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह समझने की कोशिश कर रही है कि क्या इन पोस्ट्स के पीछे कोई सोची-समझी साजिश थी या यह सिर्फ एक निजी राय थी।

कपूर परिवार और डॉ. नीलम के बीच छिड़ी यह जंग अब महज एक कानूनी मामला नहीं रह गई है। यह सवाल उठाती है कि क्या सोशल मीडिया पर किसी प्रभावशाली परिवार के निजी मामलों में हस्तक्षेप करना 'अभिव्यक्ति की आजादी' है या फिर यह किसी की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने का एक जरिया? फिलहाल 'द स्किन डॉक्टर' जमानत पर बाहर हैं, लेकिन उनके द्वारा उठाए गए सवालों ने संजय कपूर की मौत के रहस्य को एक नई दिशा दे दी है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग