मुंबई

Maharashtra Politics Live : सियासत : तो क्या तय हो गया सरकार का फार्मूला, शनिवार को राज्यपाल के पास जाएंगे कौन से तीन दल

राज्य का सियासी घमासान के बीच सरकार ( Government ) बनाने का प्रयास अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। खबर है कि शनिवार को राज्यपाल ( Governor ) के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़ा पेश कर दिया जाएगा। इसमें तीन दल कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना शामिल होगी। तीनों दलों में महत्वपूर्ण भूमिका फिलहाल शिवसेना का रहेगा जिसके पास मुख्यमंत्री ( chief Minister ) का पद रहेगा। इसकेे पहले कॉमन मिनिमम प्रोग्राम ( Common Minimum Programme ) पर नेताओं ने खूब मंथन किया जिससे सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2019, 5:40 PM IST
Maharashtra Politics Live :  सियासत : तो क्या तय हो गया सरकार का फार्मूला, शनिवार को राज्यपाल के पास जाएंगे कौन से तीन दल
Maharashtra Politics Live : सियासत : तो क्या तय हो गया सरकार का फार्मूला, शनिवार को राज्यपाल के पास जाएंगे कौन से तीन दल

मुंबई.महाराष्ट्रमें जारी मुख्यमंत्री पद का संघर्ष अब विराम की ओर से बढऩे लगा है। बताया जा रहा है कि सरकार गठन का फॉर्मूला अब तय हो चुका है। शिवसेना , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के बीच आपसी सहमति बन चुकी है। बालासाहब ठाकरेकी पुण्यतिथि 17 नवंबर को नई सरकार का ऐलान हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को तीनों दल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे।

जानिए क्या है सरकार का फार्मूला
राज्य में मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा और 50-50 फॉर्मूला कांग्रेस और राकांपा को मिलेगा। जिसके तहत ढाई-ढाई साल तक उपमुख्यमंत्री का पद कांग्रेस और राकांपा के पास होगा। शिवसेना और राकांपा को 14-14 मंत्री पद मिलेंगे। जबकि कांग्रेस को 12 मंत्री के पद दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विधानपरिषद अध्यक्ष का पद शिवसेना के पास तो विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस के पास होगा।

NCP चीफ शरद पवार का बड़ा बयान,17 नवंबर को महाराष्ट्र में होगा सरकार बनाने का ऐलान

पांच नहीं 25 साल तक शिवसेना शासन करेगी : राउत
फिलहाल खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद पर शिवसेनाका दावा बरकरार है। शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के बीच हुई कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के ठीक एक दिन बाद यानी शुक्रवार को शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में आगामी 25 सालों तक शासन करेगी। वहीं मंत्री पद के लिए तीनों पार्टी में 14-14-12 का फॉर्मूला सामने आ रहा है। जिसमें शिवसेना के 14, एनसीपी के 14 और कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे। संजय राउत से जब मुख्यमंत्री के पद के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सिर्फ पांच साल क्यों? हम 25 सालों तक महाराष्ट्र पर शासन करेंगे। राजनीतिक विशेषज्ञकों की मानें तो शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद मिलेगा, लेकिन कार्यकाल ढाई-ढाई साल का होगा या पांच साल का होगा अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। उप-मुख्यमंत्री एनसीपी-कांग्रेस का हो सकता है।

पटाक्षेप की तैयारी
सरकार गठन को लेकर राज्य में पिछले करीब तीन सप्ताह से चल रहे घटनाक्रम का अब पटाक्षेप होने की बारी आ गई है। सरकार गठन को लेकर सस्पेंस खत्म होता नजर आ रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवारने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो भी सरकार बनेगी वह पांच साल तक चलेगी। इस बीच शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं ने शनिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात का समय मांगा है। हालांकि, तीनों पार्टियों के नेताओं ने यह समय किसानों के मसले पर बात करने के लिए मांगा है। एनसीपी ने कहा कि 20 दिन के अंदर महाराष्ट्र में सरकार का गठन होने की उम्मीद है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना में विवाद हुआ है तो निश्चित रूप से सीएम शिवसेना का होगा। मलिक ने कहा कि भाजपा ने शिवसेना को अपमानित किया गया है। हमारी जिम्मेदारी शिवसेना का स्वाभिमान और सम्मान बनाए रखना है।

Updated on:
15 Nov 2019, 5:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में अलर्ट, मुंबई पुलिस की नसीहत- फैंस से मिलने में भी बरतें सावधानी

अजित पवार के विमान हादसे में सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब