
मुंबई. इसके साथ ही पिछले करीब 80 घंटों से सरकार को लेकर आ रहा असमंजस के दौर पर विराम लग गया। बुधवार को शाम पांच बजे तक नए गठबंधन एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की ओर से बहुमत साबित करने को कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट में आए फैसले और Patrika .com/mumbai-news/maharashtra-big-politics-live-5407164/" target="_blank">गवर्नर की ओर से एनसीपी विधायक दल के नेता के रूप में जयंत पाटील के पत्र को स्वीकार करने से मंगलवार को पूरा घटनाक्रम बदल गया। जिसके बाद भाजपा के देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार के गठबंधन को मुंह के बल गिरना पड़ा।
तौ कैसे कस में आए अजित
अपने चाचा शरद पवार से बिदक कर दूर गए अजित आखिर कैसे पुराने खेमे में लौट आए, इसे लेकर कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि अजित शिवसेना से ढाई साल मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर रहे थे, जिसे उद्धव मना कर चुके थे। इसकी बाद वह नाराज हुए थे। बताया जा रहा है इस पूरे घटनाक्रम के बाद शिवसेना भी नरम पड़ चुकी है और वह ढाई साल के फार्मूले पर मान गई है। इसी वजह से अजित के पार्टी में वापस लौटने का रास्ता साफ हुआ है। बताया जा रहा है नए गठबंधन में शुरू में अजित डिप्टी सीएम और बाद में सीएम भी बनेंगे।
महाराष्ट्र में रातोरात बड़े उलटफेर के बाद अचानक मुख्यमंत्री बने देवेन्द्र फडणवीस की सरकार चली गई। सुप्रीम कोर्ट के मंगलवार को बहुमत परीक्षण के आदेश के बाद चाचा शरद पवार के सामने भतीजे अजित पवार का पावऱ कमजोर पड़ गया और उन्होंने डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ घंटे बाद देवेन्द्र फडणवीस ने भी इस्तीफा दे दिया। फडणवीस के इस्तीफ के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।
तीन दिन पहले अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी विधायकों के समर्थन से भाजपा की सरकार बनवाने के बाद आखिर शरद पवार ने कैसे पार्टी विधायकों को एकजुट किया। अजित पवार को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया। अजित पवार ने जब डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी तो शरद पवार ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि यह फैसला पूरी एनसीपी का नहीं बल्कि अजित पवार का था और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
अपने 50 साल से ज्यादा लंबे राजनीतिक अनुभव के जरिए सिर्फ 24 घंटे के भीतर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने अपने विधायकों को एकजुट कर लिया और जो विधायक लापता हुए थे उन्हें ढू़ंढ निकाला। बल्कि उन्हें एक बार फिर से अपने पाले में करने में भी कामयाब हो गए। जब एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना ने भाजपा के सरकार गठन के खिलाफ मोर्चा खोला तो शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने एक-एक विधायकों को दिल्ली से सटे गुरुग्राम से लेकर महाराष्ट्र तक ढू़ंढ निकाला। विपक्ष को एकजुट रखने के लिए शरद पवार के आदेश पर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने ऐसे विधायकों के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
कहीं अपने वजन से दब नहीं जाए नईं सरकार : फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने पहले दिन से ही साफ कर दिया था कि हम किसी को नहीं तोड़ेंगे और न ही हॉर्स ट्रेडिंग करेंगे. जो सरकार बनाने जा रहे हैं मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. मैं आश्वस्त हूं कि वह अच्छी सरकार बनाएंगे लेकिन मुझे डर है कि यह सरकार अपने ही वजन से दब जाएगी. शिवसेना के नेताओं ने कल सोनिया गांधी की शपथ ली. सत्ता में आने के लिए सेना इतनी लाचार हो रही है. मैं उनकी इस लाचारी के लिए भी बधाई देता हूं. सिर्फ बीजेपी को हटाने के लिए यह लोग साथ आ गए हैं. बीजेपी विपक्ष में भी तत्परता से काम करेगी. हम इस तीन पहियों वाली सरकार में लोगों की आवाज बनेंगे। इस्तीफा देने से पहले पहले देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अजित पवार ने सरकार बनाने में हमारा साथ दिया था, उनसे बातचीत करने के बाद ही हमने सरकार का गठन किया था। आज जब सुप्रीम कोर्ट ने जब अपना आदेश दिया तब अजित पवार ने मुझसे मुलाकात की और कहा कि वह इस गठबंधन में और नहीं रह सकते हैं. उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा. जब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है तो अब हमारे पास बहुमत नहीं है, मैं राज्यपाल से मिलूंगा और अपना इस्तीफा सौंपूंगा