28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / Maharashtra Politics Live : आज चार बजे किस गुप्त जगह पर होगी बैठक, कौन होगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री, बड़ा सवाल यही है

Maharashtra Politics Live : आज चार बजे किस गुप्त जगह पर होगी बैठक, कौन होगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री, बड़ा सवाल यही है

बैठक में उद्धव ठाकरे ( Udhav Thakre ) ने कहा, 'आपको समझना होगा कि हमने अपने पुराने दोस्त के साथ 25 साल पुराना साथ क्यों छोड़ा, वो हमसे झूठ बोल रहे थे। शरद पवार ( Sharad Pawar ) ने पिछले 15 दिन से चल रहे राजनीतिक मैच के मैन ऑफ द मैच संजय राउत का नाम सीएम के लिए उछाल दिया है। बैठक कहां होगी यह अभी तक गुप्त रखी गई है महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में आज शाम सरकार बनाने का एलान हो सकता है  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Binod Pandey

•

Updated: 22 Nov 2019, 2:52 PM IST

Maharashtra Politics Live : आज चार बजे किस गुप्त जगह पर होगी बैठक, कौन होगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री, बड़ा सवाल यही है

Maharashtra Politics Live : आज चार बजे किस गुप्त जगह पर होगी बैठक, कौन होगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री, बड़ा सवाल यही है

मुंबई.महाराष्ट्र का राजनीतिक गतिरोध आज शाम तक समाप्त हो जाएगा। तीनों दलों के बड़े नेताओं की मौजूदगी में साझा एजेंडा बताने के साथ यह भी साफ किया जाएगा कि शिवसेना में कौन मुख्यमंत्री बनेगा। सरकार का और कौन से छोटे दल समर्थन करेंगे, इसकी भी स्पष्टता हो जाएगी। बैठक कहां होगी यह अभी तक गुप्त रखी गई है।
आज शाम चार बजे की कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की संयुक्त बैठकके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल सहित सभी राष्ट्रीय नेता मुंबई पहुंच चुके हैं।


महाराष्ट्र में आज शाम सरकार बनाने का एलान हो सकता है। राज्य में एक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर मुहर लगने की बात सामने आ रही है। यानी पूरे पांच साल के लिए सीएम शिवसेना का होगा, इसके अलावा एनसीपी और कांग्रेस के दो डिप्टी सीएम होंगे। तीनों पार्टियों की आज दोपहर बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि ये गठबंधन आज शाम राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेंगे, यह कब दावा पेश करेंगे यह भी शाम को ही साफ होगा।


भाजपा पर झूठ बोलने का उद्धव का आरोप
आज शिवसेना विधायकों की बैठक हुई, जिसमें पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बताया कि आखिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का साथ क्यों छोड़ा। बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा, 'आपको समझना होगा कि हमने अपने पुराने दोस्त के साथ 25 साल पुराना साथ क्यों छोड़ा, वो हमसे झूठ बोल रहे थे। आप सभी ने देखा है कि उन्होंने पिछले सालों में क्या कहा है और क्या किया है। कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाने को लेकर भी शिवसेना प्रमुख ने अपने विधायकों से बात की। उद्धव ठाकरे ने कहा, कि अब हम एक नए गठबंधन के साथ जा रहे हैं, इसमें अभी आखिरी स्टेज चल रही है। जो आज शाम तक फाइनल हो जाएगा।

ये भी पढ़े:- Patrika .com/political-news/udhav-says-why-alliance-broke-with-bjp-in-shivsena-meeting-maharashtra-5402631/" target="_blank">महाराष्ट्रः उद्धव ने मातोश्री में बताई बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने की वजह, शाम तक साफ होगी नई सरकार की तस्वीर


मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं साफ नहीं
इस दौरान उद्धव ठाकरे ने इस बारे में बात नहीं की कि वह मुख्यमंत्री बनेंगे या नहींं। विधायकों की ओर से लगातार मांग की जा रही है कि उद्धव ठाकरे को ही मुख्यमंत्री पद संभालना चाहिए, जिसपर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि वह सही समय पर फैसला लेंगे।

ये भी पढ़े:-महाराष्‍ट्र में सियासी हलचल के बीच राज्यपाल कोश्‍यारी ने रद्द किया दिल्ली दौरा, गठबंधन के नेता पर सबकी नजर
शरद ने उछालया संजय राउत का नाम
शिवसेना से सीएम कौन होगा, इसको लेकर बात सिर्फ उद्धव और एकनाथ शिंदे के बीच ही नहीं चल रही है। शरद पवार ने एक तीसरा नाम उछाल दिया है, शरद पवार ने पिछले 15 दिन से चल रहे राजनीतिक मैच के मैन ऑफ द मैच संजय राउत का नाम सीएम के लिए उछाल दिया है। हालांकि संजय राउत ने इस पेशकश को खारिज करते हुए उद्धव के नाम को ही आगे बढ़ा दिया है।
शिवसेना सांसद विनायक राऊत ने कहा कि अब हम उम्मीद करते हैं कि सरकार बन जाएगी। उद्धव मुख्यमंत्री होंगे या नहीं इस पर कहना है कि हम तो यही चाहते हैं कि वह मुख्यमंत्री हो, लेकिन फैसला लिया जाएगा। शिवसेना जिस विचारधारा को मानती रही है, उसी का पालन करेगी।


बैठक की जगह गुप्त
शाम 4 बजे एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के नेताओं की बैठक होगी. बैठक की जगह अभी तक गुप्त रखी गई है. बैठक में तीनों पार्टीयों के तीन बड़े नेता ही शामिल होंगे. कांग्रेस से अहमद पटेल, बालासाहेब थोराट और पृथिवराज चव्हाण, एनसीपी से शरद पवार, अजित पवार और जयंत पाटील। वहीं, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई शामिल होंगे। बैठक में जो मुख्य बातें होंगी, वह है कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर तीनों दलों की सहमति, सीएम पद और सीएम का नाम फाइनल करना. बैठक में पोर्टफोलियो का बटवारां और महामंडल बटवारे पर भी बातचीत संभव है।

गठबंधन पर संजय निरुपम का तंज- 'तीन तिगाड़े काम बिगाड़े'
गठबंधन सरकार को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपमने ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आखिर ये 'तीन तिगाड़े-काम बिगाड़े' वाली सरकार कब तक चलेगी? संजय निरुपम ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'हमारे नेताओं का तर्क है कि बीजेपी को रोकने के लिए हम शिवसेना से हाथ मिलाने का जोखिम उठा रहे हैं। मगर 'तीन तिगाड़े काम बिगाड़े, वाली सरकार चलेगी कब तक? फिर या तो बीजेपी किसी के साथ सरकार बनाएगी या चुनाव होंगे। दोनों सूरत में बीजेपी को फायदा और नुकसान काग्रेस का होगा.