28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / महाराष्‍ट्र में सियासी हलचल के बीच राज्यपाल कोश्‍यारी ने रद्द किया दिल्ली दौरा, गठबंधन के नेता पर सबकी नजर

महाराष्‍ट्र में सियासी हलचल के बीच राज्यपाल कोश्‍यारी ने रद्द किया दिल्ली दौरा, गठबंधन के नेता पर सबकी नजर

महाराष्‍ट्र में सरकार गठन को लेकर राजनीति चरम पर एनसीपी ने उद्धव ठाकरे से सीएम की जिम्‍मेदारी लेने को कहा राज्‍यपालों के कॉन्‍क्‍लेव में हिस्‍सा नहीं लेंगे कोश्‍यारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 22 Nov 2019, 6:38 PM IST

bhagat_singh_koshyari.jpg

नई दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की बैठकों की खबर के बीच महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने अपना दिल्‍ली दौरा रद्द कर दिया है। अब महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी शनिवार को दिल्‍ली में होने वाली राज्‍यपालों की कॉन्‍फ्रेंस में शामिल नहीं होंगेंं।

दरअसल, उन्‍होंने अपना दौरा राज्‍य में तेज होती राजनीतिक हलचल को देखते हुए रद्द कर मुंबई में ही रहने का फैसला किया है।

बता दें कि आज देर शाम तक शिवसेना, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की मुंबई में कई दौर की बैठकों के बाद महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने के लिए आज एक गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं। तीनों दलों ने फैसला किया है कि शिवसेना के मुख्‍यमंत्री के पास पूरे पांच साल का कार्यकाल होगा। आज सुबह शिवसेना के संजय राउत ने इस बात का दावा किया है।

सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कथित तौर पर अन्‍य नामों का सुझाव दिया है। महाराष्‍ट्र में सेना और कांग्रेस के अलग-अलग एजेंडों को समायोजित करने के लिए दोनों पार्टियों में चर्चाओं का एक और दौर कुछ देर में शुरू होगा।