मुंबई

Pune: 8वीं मंजिल से लटकी मां, बालकनी से बचाने की कोशिश कर रह था मासूम, फिर जो हुआ सहम गए लोग

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां एक पॉश सोसायटी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पति से झगड़े के बाद बच्चे के सामने इमारत की 8वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

2 min read
May 10, 2026
पुणे में ऊंची इमारत की गैलरी से लटकी महिला, मासूम बच्चों के सामने मौत (Photo: IANS/File)

महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति के साथ हुए विवाद के बाद एक महिला ने इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि महिला कुछ देर तक बालकनी से लटकी हुई थी। जबकि बालकनी के ऊपर उसका मासूम बच्चा अपनी मां को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन कुछ ही पलों में महिला का हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: स्कूल से कॉलेज तक सब सहा! पड़ोसी ने अश्लील वीडियो बनाकर 10 साल तक छात्रा से की हैवानियत

पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

तलेगांव पुलिस के मुताबिक, यह घटना तलेगांव एमआईडीसी इलाके की पॉश सोसायटी 'अर्बन लाइफ टावर' में हुई। मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय प्रतिभा शंकर के तौर पर हुई है। शनिवार सुबह प्रतिभा का मामूली बात को लेकर अपने पति से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद प्रतिभा ने अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर जान दे दी।

शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना से पहले प्रतिभा और उनके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बहस इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर प्रतिभा अपने फ्लैट की बालकनी से बाहर लटक गईं। कुछ समय के लिए रेलिंग को पकड़े रखा और फिर हाथ छूटने की वजह से 8वीं मंजिल से नीचे गिर गईं। जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पलक झपकते हुई अनहोनी!

इस बीच, सोसायटी के ही एक नागरिक ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बालकनी की रेलिंग पकड़कर कुछ देर लटकी रही, बालकनी से उनका बच्चा और कुछ लोग बचाने का प्रयास भी करते है। आसपास के लोग नीचे से बचाने के लिए चिल्लाते है, लेकिन पलक झपकते ही महिला का हाथ छूट गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही तलेगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

दोहरे हत्याकांड के गवाह का अपहरण फिर मर्डर! महाराष्ट्र में शिवसेना नेता गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाला खुलासा
Published on:
10 May 2026 05:25 pm
Also Read
View All