मुंबई

मुंबई, ठाणे और पालघर में मूसलाधार बारिश, विरार-डहाणू लोकल ट्रेन सेवा ठप, इस जिले में छुट्टी घोषित

Maharashtra Rain Updates: मुंबई, ठाणे, पालघर समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। पालघर में बाढ़ जैसे हालात बन गए है, जिसके चलते स्कूल-कॉलेज आज बंद रखे गए है। लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई है।
2 min read
Jul 23, 2026
Mumbai rains
मुंबई में बारिश से जलभराव (Photo: IANS/File)

Mumbai Rains: महाराष्ट्र में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर, पुणे समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओं की तीव्रता बढ़ने के कारण अगले 48 घंटे तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद वर्षा की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण पालघर जिले में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। डहाणू और तलासरी तालुका में कई स्थानों पर जलभराव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज सभी स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

गुरुवार रात से ही मुंबई और उपनगरों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार तक मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का असर बना रहेगा। लगातार बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में मुंबई शहर में औसतन 90 मिमी, जबकि उपनगरों में 130 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बीच, बारिश का असर मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा है। डहाणू से विरार के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। जबकि विरार से चर्चगेट के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं देरी के साथ चल रही हैं। मेन लाइन पर भी लोकल ट्रेनें लगभग 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं।

भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर कोंकण, रायगढ़, पुणे और नासिक के घाट क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा के अधिकांश जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

पालघर में बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलभराव

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने पालघर जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार दोपहर के बाद बारिश ने अचानक जोर पकड़ लिया, जिससे पश्चिमी तटीय क्षेत्र में कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए।

डहाणू और तलासरी तहसीलों में कई इलाकों में पानी भर गया। डहाणू शहर चारों ओर से पानी से घिर गया, जबकि इरानी रोड, चंद्रिका होटल, सागर लॉज क्षेत्र और डहाणू बस डिपो में भारी जलभराव देखा गया। कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान की आशंका है।

तलासरी और कासा क्षेत्र के निचले इलाकों में भी पानी घरों तक पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पालघर में स्कूल, कॉलेज बंद

मौसम विभाग ने गुरुवार को भी पालघर जिले में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

Updated on:
23 Jul 2026 08:35 am
Published on:
23 Jul 2026 08:21 am
Also Read
View All
‘हिंसा से नहीं मिलेगा इंसाफ’ हंगामे पर रुपाली गांगुली का फूटा गुस्सा, तो पंचायत के प्रधान जी बोले- बच्चों के साथ है मेरे जिस्म का कतरा-कतरा

‘शाहरुख खान को भी समझाओ’ CJP आंदोलन पर सलमान ने दिया बयान तो उठे SRK की चुप्पी पर सवाल

‘हर हफ्ते 50 लाख कमाता हूं’, कुशाल टंडन के दावे पर वृद्धि पटवा का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मुझे क्या फर्क पड़ता है’

लोकतंत्र और भ्रष्टाचार के काले सच से रूबरू कराएंगी ये 7 फिल्में, ‘नायक’ और ‘न्यूटन’ भी लिस्ट में शामिल

‘धुरंधर’ फेम अभिनेत्री आयशा खान को पुलिस ने किया डीटेन, प्रदर्शन में लेना चाहती थीं हिस्सा, बोलीं- मैं सिर्फ खड़ी हुई थी