23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आपने जो कपड़ा पहना है हमने उसका पर्दा बना दिया’, प्रोड्यूसर की शर्ट पर राज कुमार ने ली थी चुटकी, बिस्वजीत ने सुनाया किस्सा

Biswajeet Chatterjee on Raj Kumar: बिस्वजीत चटर्जी ने ANI को दिए इंटरव्यू में राज कुमार के साथ अपने खास रिश्ते और उनके मजेदार किस्से शेयर किए। साथ ही शाहरुख खान से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा भी सुनाया।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Sep 23, 2026

Biswajeet Chatterjee on Raj Kumar

बिस्वजीत चटर्जी और राज कुमार की फोटोज। (फोटो सोर्स: X-@ANI and IMDb)

Biswajeet Chatterjee on Raj Kumar: हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर में अपनी रोमांटिक छवि, आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस और सादगी भरी लेकिन असरदार एक्टिंग के लिए मशहूर वेटरन एक्टर बिस्वजीत चटर्जी ने दिग्गज एक्टर राज कुमार के साथ अपने जुड़ाव को याद किया और उनके अनोखे सेंस ऑफ ह्यूमर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।

अभिनेता राज कुमार का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत जबरदस्त था

ANI के साथ एक खास बातचीत में, बिस्वजीत ने राज कुमार के साथ काम करने के दिनों को याद किया और ऑफ-स्क्रीन उनकी पर्सनैलिटी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि राज कुमार अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट ही रखना पसंद करते थे और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत जबरदस्त था। इन दोनों एक्टर्स ने 1967 की मल्टी-स्टारर सोशल ड्रामा फिल्म 'नई रोशनी' में साथ काम किया था, जिसमें अशोक कुमार, माला सिन्हा और तनुजा भी शामिल थे।

राज कुमार के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए बिस्वजीत ने कहा कि वो उन्हें बहुत पसंद करते थे। बिस्वजीत ने कहा, "मैंने राज कुमार के साथ कई फिल्में की हैं। वो मुझे बहुत पसंद करते थे। मैंने 'वासना' और 'नई रोशनी' जैसी फिल्म कीं। वो मुझे 'जानी' कहकर बुलाते थे, ये उनका अंदाज था। उन्होंने मुझे कई किस्से सुनाए, वो बॉम्बे पुलिस में थे, उनके साथ मेरा बहुत खास रिश्ता रहा है।"

'आपने जो कपड़ा पहना है, वह बहुत खूबसूरत है'

राज कुमार की हाजिर-जवाबी और मजाकिया पर्सनैलिटी के बारे में बात करते हुए, बिस्वजीत ने एक किस्सा सुनाया जिसमें दिग्गज एक्टर ने एक प्रोड्यूसर की शर्ट की तारीफ की और फिर उस तारीफ को मजाक में बदल दिया। उन्होंने बताया, "एक बार एक प्रोड्यूसर आया तो राज कुमार ने कहा, 'आपने जो कपड़ा पहना है, वह बहुत खूबसूरत है, अच्छा है, चमक रहा है, ब्यूटीफुल, मुझे पसंद है', तो पूछा कि कहां से लिया, मैंने भी यह लिया था पर हमने इसका पर्दा बनवाया था।"

शाहरुख खान ने पहली मुलाकात में की बिस्वजीत की तारीफ

बिस्वजीत ने शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख ने सबसे पहले अपनी मां का जिक्र किया और कहा कि वह बिस्वजीत की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं। शाहरुख ने बताया था कि वह बचपन में बिस्वजीत की फिल्में देखते थे। उनकी मां अक्सर कहती थीं कि बिस्वजीत उनसे ज्यादा सुंदर हैं। इस बात पर शाहरुख अपनी मां से मजाक में बहस किया करते थे और कहते थे, “नहीं, मैं ज्यादा सुंदर हूं।”

दिग्गज अभिनेता बिस्वजीत की फिल्में

बिस्वजीत, जो 'बीस साल बाद', 'कोहरा', 'मेरे सनम' और 'किस्मत' जैसी फिल्मों से 1960 के दशक के लोकप्रिय रोमांटिक हीरो बने, आज भी सिनेमा से जुड़े हुए हैं और उन्हें थिएटर में फिल्में देखना पसंद है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग