मुंबई

महाराष्ट्र: स्कूल में ध्वजारोहण के बाद महिला शिक्षिका लापता, पुलिस के खुलासे से गहराया रहस्य

Maharashtra teacher missing: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। वैभववाडी तालुका के सोनाली चव्हाणवाडी स्थित जिला परिषद स्कूल में कार्यरत 34 वर्षीय शिक्षिका पूजा 1 मई से लापता हैं।
2 min read
May 05, 2026
Maharashtra teacher missing case
महाराष्ट्र में महिला शिक्षिका लापता (Photo: X/IANS)

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के वैभववाडी तालुका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोनाली चव्हाणवाडी स्थित जिला परिषद स्कूल में कार्यरत 34 वर्षीय विवाहित शिक्षिका पूजा अनिल पोवार रहस्यमयी तरीके से लापता हो गईं है। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर उनके स्कूल में झंडा फहराने का कार्यक्रम था, जहां से वह वापस घर नहीं लौटीं। जब कोई सुराग नहीं मिला तो उनके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महाराष्ट्र दिवस कार्यक्रम के बाद से नहीं मिला सुराग

मिली जानकारी के अनुसार, पूजा पोवार 1 मई की सुबह रोज की तरह स्कूल पहुंची थीं, जहां ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह स्कूल से निकलीं, लेकिन घर नहीं पहुंचीं।

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 2 मई को उनके पति अनिल पोवार ने वैभववाडी पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पोवार परिवार मूल रूप से कोल्हापुर जिले के कागल तालुका के सिद्धनेर्ली का रहने वाला है।

मोबाइल फोन बंद, गहराया रहस्य!

पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। शिक्षिका का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है। वैभववाडी पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो पता चला कि एक अन्य संबंधित व्यक्ति का मोबाइल भी स्विच ऑफ है, जिससे संदेह और गहरा गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह मामला किसी अनहोनी से जुड़ा है या इसके पीछे कोई और वजह है।

8 साल के बेटे की मां हैं पूजा

लापता शिक्षिका एक 8 साल के बच्चे की मां हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, लापता पूजा का 8 साल का बेटा अपनी मां के घर न लौटने से व्याकुल है। वह हर वक्त अपनी मां की वापसी की राह देख रहा है।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

इस मामले की जांच वैभववाडी पुलिस कर रही है। वैभववाडी पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक सोनालकर के नेतृत्व में टीम शिक्षिका की तलाश में जुटी है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द शिक्षिका का पता लगाया जा सके। पुलिस ने महिला की फोटो जारी कर लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Published on:
05 May 2026 05:28 pm
Also Read
View All
एक्टिंग छोड़ इलाहाबाद वापस जाना चाहते थे अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री बिंदु ने किया खुलासा, बोलीं- फ्लॉप पर फ्लॉप हो रही थीं फिल्में

सिस्टम पर फूटा देवोलीना भट्टाचार्जी का गुस्सा, बोलीं- कोई भी PM-CM बने, जनता सुरक्षित नहीं तो विकास बेकार

“पिता ने चेताया था हिंदू-मुस्लिम शादियां बहुत मुश्किल होती हैं”, फराह नाज संग तलाक पर बोले विंदू दारा सिंह

कभी ‘प्रधान जी’ तो कभी ‘चाचा चौधरी’, रघुबीर यादव ने यूं पूरे किए ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’, निजी जिंदगी में पत्नी ने लगाए धोखा देने के आरोप

केतन अग्रवाल मामले में नया खुलासा, दुकान का नौकर बना सरकारी गवाह, सिया-चेतन की बढ़ी मुश्किलें