मुंबई

पहले तीन और अब 4… मां ने 7 बच्चों को दिया जन्म, पहले भी हो चुका है ऐसा ‘चमत्कार’

Maharashtra News: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला की आपातकालीन सर्जरी की। चारों शिशुओं का वजन 1200 से 1600 ग्राम के बीच है, सभी को गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है।

2 min read
Sep 14, 2025
महाराष्ट्र में मां ने दिया चार बच्चों को जन्म (AI Image)

महाराष्ट्र के सातारा जिले से एक अनोखी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 27 वर्षीय महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि इससे पहले भी महिला ने जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया था। यानी अब तक उसके आंचल में कुल सात नन्हें-मुन्ने आ गए हैं। इस चमत्कारिक घटना ने न सिर्फ परिजनों बल्कि डॉक्टरों और पूरे जिले को भी हैरत में डाल दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, काजल विकास खाकुर्डिया (27) को प्रसव पीड़ा के चलते क्रांतिसिंह नाना पाटिल जिला अस्पताल लाया गया था, जहां शुक्रवार शाम में चार बच्चों का जन्म हुआ। सातारा के कोरेगांव तालुका की रहने वाली काजल अपने मायके आई हुई थीं। यहीं पर सरकारी जिला अस्पताल में उनकी डिलीवरी सिजेरियन ऑपरेशन (सी-सेक्शन) के जरिए की गई। इस दौरान उन्होंने तीन बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें

मेरा पति नपुंसक है, ससुर बना रहे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव… बहू ने पूर्व ACP पर लगाए आरोप

मां और सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। हालांकि, नवजात शिशुओं का वजन कम होने की वजह से अभी उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है। चारों शिशुओं का वजन 1200 से 1600 ग्राम के बीच था।

काजल के पति विकास खाकुर्डिया मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं और फिलहाल पुणे के सासवड में राजमिस्त्री का काम कर रहे हैं। साधारण परिवार में हुए इस असाधारण घटना ने घर को खुशी और किलकारियों से भर दिया है।

उधर, इस चुनौतीपूर्ण डिलीवरी को सफल बनाने में डॉक्टर देसाई, डॉक्टर सलमा इनामदार, डॉक्टर खडतरे, डॉक्टर झेंडे, डॉक्टर दीपाली राठौड़ और उनकी पूरी टीम की अहम भूमिका रही। बताया जा रहा है कि सभी बच्चों के जन्म से पहले थोड़ी चिंता जरूर थी, लेकिन ऑपरेशन सफल होने पर सभी ने राहत की सांस ली।

यहां मां ने 9 बच्चों को दिया जन्म

काजल की इससे पहले दो बार डिलीवरी हो चुकी है। पहली बार उसने जुड़वां बच्चों- एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया था। दूसरी बार उसे एक बेटी हुई थी। अब तीसरी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।

बता दें कि दुनियाभर में इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आये हैं। मोरक्को में एक महिला ने 9 बच्चों को जन्म दिया था, वहीं पाकिस्तान में एक महिला ने 7 बच्चों को जन्म दिया था। सातारा की घटना भी दुर्लभ है।

Updated on:
14 Sept 2025 11:23 am
Published on:
14 Sept 2025 11:22 am
Also Read
View All

अगली खबर