मुंबई

Maharashtra Election Update: राजकीय शोक के चलते बदला चुनाव कार्यक्रम, जानें अब कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 7 फरवरी को होंगे तथा मतों की गिनती 9 फरवरी को होगी।
less than 1 minute read
• •
Jan 30, 2026
Devendra Fadnavis show ink-marked finger after casting vote
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने परिवार के साथ (Photo: IANS/File)

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार गुरुवार (29 जनवरी) को पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार (28 जनवरी) को पुणे के बारामती हवाई पट्टी के पास हुए भीषण विमान हादसे में उनका निधन हो गया था। राज्य सरकार ने अजित दादा के निधन पर तीन दिनों का शोक घोषित किया था। इसके चलते महाराष्ट्र के चौथे चरण के स्थानीय निकाय चुनाव टल गए हैं।

राज्य चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों के लिए मतदान अब 5 फरवरी के बजाय 7 फरवरी को होगा। जबकि मतगणना अब 7 फरवरी के बजाय 9 फरवरी को होगी।

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने बयान में कहा, 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के मद्देनजर राज्य में घोषित तीन दिवसीय शोक के कारण चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

बता दें कि महाराष्ट्र में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए 20,718 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। एसईसी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 731 जिला परिषद सीट के लिए 7,695 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है, जबकि 1,462 पंचायत समिति सीटों के लिए 13,023 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

जिला परिषदों एवं पंचायत समितियों के लिए 7 फरवरी को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 25,482 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में है।

Updated on:
30 Jan 2026 07:10 am
Published on:
30 Jan 2026 07:06 am
Also Read
View All
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर ‘इविल डेड’ वाले बयान पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- मरने के बाद तो छोड़ दे

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ कमेंट से भड़कीं रोजलीन खान, बोलीं- ‘इसके बाद तुम्हें कोई नहीं पूछेगा’

‘नाना, आप मुझसे प्यार करते थे ना’, याद कर भावुक हुए विश्वास नांगरे पाटिल; बोले- पुलिस के लिए लोहे की तरह खड़े रहते थे

विद्युत जामवाल ने दिखाया ‘स्ट्रीट फाइटर’ के धालसिम बनने का दम, त्रिशूल-शंख के साथ शेयर किया, Video

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: महाराष्ट्र में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ने 19 वर्षीय छात्र की ली जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़