मुंबई

पेट में मिले 1.40 kg कोकीन के 84 कैप्सूल! मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की ड्रग्स जब्त

Mumbai CSMIA Drugs Case: मुंबई एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का गवाह बना है। डीआरआई ने दो बड़े अभियानों को अंजाम देते हुए करीब 11.25 करोड़ रुपये मूल्य की 2.25 किलो उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है।
2 min read
May 24, 2026
mumbai airport drugs case
तस्करों के पेट से निकले कोकीन के 84 कैप्सूल (AI Image)

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले चार दिनों में 11.25 करोड़ रुपये मूल्य की 2.25 किलो कोकीन जब्त की है। इस मामले में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, तस्कर बेहद शातिर तरीके से कोकीन को कैप्सूल में भरकर अपने पेट के अंदर छिपाकर भारत लाने की कोशिश कर रहे थे। डीआरआई की सतर्कता के चलते इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।

पेट में छिपाकर लाई जा रही थी कोकीन

डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस तस्करी को लेकर विशेष सूचना मिली थी, जिसके बाद दो अलग-अलग अभियान चलाए गए।

शुक्रवार को अदीस अबाबा से मुंबई पहुंचे एक पुरुष और एक महिला यात्री को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने कोकीन से भरे कैप्सूल निगल रखे हैं।

इसके बाद दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल निगरानी में उनके शरीर से कुल 84 कैप्सूल बरामद किए गए। इन कैप्सूल में 1.40 किलो कोकीन छिपाई गई थी।

पहले भी पकड़े गए थे दो तस्कर

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को भी डीआरआई ने इसी तरह की कार्रवाई करते हुए अदीस अबाबा से आए एक अफ्रीकी पुरुष और एक महिला को पकड़ा था।

उनके पास से 63 कैप्सूल बरामद किए गए थे, जिनमें 850 ग्राम कोकीन छिपाई गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 4.25 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट की जांच तेज

डीआरआई अब इस बात की जांच कर रही है कि ये तस्कर किस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं और भारत में यह खेप किसे पहुंचाई जानी थी। अधिकारियों का कहना है कि हवाई मार्ग के जरिए ड्रग्स तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इस वजह से सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गईं हैं। फिलहाल चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ठाणे में 34.18 करोड़ की हेरोइन बरामद

मुंबई से सटे ठाणे जिले की कल्याण पुलिस ने मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में लगभग 34.18 करोड़ रुपये मूल्य की 9.7 किलो हेरोइन बरामद की है और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी एक कुख्यात अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट का हिस्सा है।

Updated on:
24 May 2026 09:47 am
Published on:
24 May 2026 09:46 am
Also Read
View All
‘ला ला लैंड’ के पोस्टर में 10 साल बाद हुआ बदलाव, रायन गोसलिंग की पुरानी शिकायत आखिरकार हुई दूर

‘शादी की उम्र हो गई है’, शिवांगी जोशी संग नाम जोड़े जाने पर बौखलाए हर्षद चोपड़ा, शिल्पा शिंदे को Lock Upp में सुनाई खरी-खोटी

CJP प्रदर्शन पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने कसा तंज, भड़कते हुए बोलीं- स्टूडेंट प्रोटेस्ट के नाम पर चल रहा एजेंडा

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल का दावा, पुलिस ने किया खारिज, कहा- हमारे पास ऐसी बंदूकें हैं ही नहीं

‘बाथरूम के सीन में हुई असहज’, थप्पड़कांड के सालों बाद सान्वी तलवार का बड़ा दावा, बोलीं- करण कुंद्रा की मुझमें दिलचस्पी थी