मुंबई

मुंबई के रेस्टोरेंट में सुबह-सुबह लगी आग, दूसरी मंजिल पर धुएं का ऐसा गुबार कि दमकलकर्मी भी नहीं जा सके अंदर

Mumbai Restaurant Fire: मुंबई के बांद्रा स्थित Foo रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह आग लग गई। दूसरी मंजिल का किचन और डाइनिंग एरिया धुएं से भर गया। दमकलकर्मियों ने खास उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में अभी तक किसी के घायल होने की ख़बर नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2026, 10:28 AM IST
Bandra Mumbai News
मुंबई के बांद्रा स्थित रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। (फोटो सोर्स-ANI)

Mumbai Fire Today:मुंबई के बांद्रा इलाके में शुक्रवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बने किचन और डाइनिंग एरिया में लगी। कुछ ही देर में पूरा हिस्सा धुएं से भर गया। हालात इतने खराब हो गए कि अंदर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। आग बुझाने पहुंची दमकल टीम को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

मुंबई फायर ब्रिगेड के डिप्टी फायर ऑफिसर एच.वी. गिरकर के मुताबिक, बांद्रा के 'फू' (Foo) रेस्टोरेंट में आग सुबह करीब 5:30 बजे लगी। दमकल विभाग को इसकी सूचना सुबह 5:45 से 6 बजे के बीच मिली। इसके बाद बांद्रा फायर स्टेशन की टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची।

दमकलकर्मियों ने देखा कि रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर किचन और डाइनिंग एरिया में आग लगी हुई है। वहां धुआं इतना ज्यादा था कि कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। आग की लपटों के बीच अंदर पहुंचना भी आसान नहीं था।

धुएं के बीच खास उपकरण पहनकर पहुंचे दमकलकर्मी

डिप्टी फायर ऑफिसर ने बताया कि धुएं के कारण दूसरी मंजिल पर दिखाई देना पूरी तरह बंद हो गया था। ऐसे में दमकलकर्मियों ने ब्रीदिंग अपरेटस (BA) सेट पहनकर अंदर जाने का फैसला किया। यह खास उपकरण धुएं से भरी जगह पर काम करते समय सांस लेने में मदद करता है।

दमकलकर्मियों ने इन उपकरणों की मदद से अंदर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के दौरान कई मुश्किलें आईं, लेकिन टीम ने पूरी मेहनत से अपना काम किया।

आग बुझने के बाद भी जारी रहा काम

आग पर काबू पाने के बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर कूलिंग का काम शुरू किया। इसमें आग से गर्म हुई जगहों और सामान को पानी डालकर ठंडा किया जाता है, ताकि दोबारा आग न भड़के।

वहीं, दमकल विभाग आग लगने की वजह का पता लगाने में जुटा है। इसके लिए अधिकारी रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आग सबसे पहले किस जगह से शुरू हुई थी। इस घटना के बाद दमकल विभाग की टीम ने पूरे इलाके का जायजा लिया। रेस्टोरेंट में आग से प्रभावित हिस्से को भी देखा गया।

Updated on:
30 Oct 2026, 10:28 AM IST
Published on: