मुंबई

मुंबई में जल संकट! सिर्फ 30 मिनट का पावर कट पड़ा भारी, हजारों घरों में हुई पानी की किल्लत

Mumbai Water Cut: मुंबई के कई हिस्सों में आज अचानक पानी की किल्लत हो गई। दरअसल मंगलवार शाम हुई एक छोटी सी बिजली कटौती ने बुधवार सुबह बड़ा असर दिखाया। इससे शहर के कई हिस्सों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
2 min read
• •
Apr 15, 2026
Mumbai Water Cut News
मुंबई के कई इलाकों में आज पानी की कटौती (File Photo)

मुंबई के कई इलाकों के निवासियों को बुधवार को भीषण गर्मी के बीच जल संकट का सामना करना पड़ा। मंगलवार शाम पडघा बिजली उपकेंद्र (Padgha Substation) में हुई महज 30 मिनट की बिजली कटौती ने मुंबई शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। इसके चलते पिसे (Pise) और पांजरापुर (Panjrapur) जल शुद्धिकरण संयंत्रों का संचालन ठप हो गया, जिसका सीधा असर बुधवार सुबह शहर के कई प्रमुख इलाकों की वाटर सप्लाई पर पड़ा।

25 फीसदी तक पानी की कटौती

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार शाम 5 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट के बीच बिजली गुल हुई थी। इस पावर कट की वजह से मुंबई को फेज 1 और फेज 2 के तहत होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह रुक गई।

बीएमसी (BMC) ने स्पष्ट किया कि मास्टर बैलेंसिंग रिजर्वायर (MBR) के स्तर में आई गिरावट की भरपाई के लिए बुधवार रात 9 बजे तक पानी में 20 से 25 प्रतिशत की कटौती लागू की गई है। आज रात 9 बजे के बाद सप्लाई धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है।

गिरगांव में सुबह तक नहीं आया पानी

इस व्यवधान का असर बुधवार सुबह भी देखने को मिला। मुंबई के गिरगांव के निवासियों ने शिकायत की कि तय समय पर पानी नहीं आया। आमतौर पर इस इलाके में सुबह साढ़े 4 बजे के आसपास पानी की सप्लाई होती है, लेकिन बुधवार को नल सूखे रहे, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

वहीं, खार दांडा कोलीवाडा क्षेत्र में पहले से ही कम दबाव (Low Pressure) की समस्या बनी हुई थी, जिसे इस तकनीकी खराबी ने और गंभीर बना दिया।

कब तक सामान्य होगी स्थिति?

बीएमसी प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जैसे ही रिजर्वायर में पानी का स्तर सामान्य हो जाएगा, आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बुधवार रात 9 बजे के बाद स्थिति धीरे-धीरे सुधरने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ इलाकों में दबाव कम होने की वजह से कुछ समय के लिए समस्या बनी रह सकती है।

मुंबई में 16-17 अप्रैल को पानी की कटौती

गौरतलब हो कि मुंबई के कई हिस्सों में 16 और 17 अप्रैल को पानी की कटौती होने वाली है। बीएमसी के अनुसार, A, B, C, E और F-साउथ वार्ड के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। एक प्रमुख जल वितरण लाइन पर आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य के कारण लगभग 18 घंटे तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह कटौती गुरुवार 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होकर शुक्रवार 17 अप्रैल को सुबह 4 बजे तक होगी।

Updated on:
15 Apr 2026 01:36 pm
Published on:
15 Apr 2026 01:36 pm
Also Read
View All
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर ‘इविल डेड’ वाले बयान पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- मरने के बाद तो छोड़ दे

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ कमेंट से भड़कीं रोजलीन खान, बोलीं- ‘इसके बाद तुम्हें कोई नहीं पूछेगा’

‘नाना, आप मुझसे प्यार करते थे ना’, याद कर भावुक हुए विश्वास नांगरे पाटिल; बोले- पुलिस के लिए लोहे की तरह खड़े रहते थे

विद्युत जामवाल ने दिखाया ‘स्ट्रीट फाइटर’ के धालसिम बनने का दम, त्रिशूल-शंख के साथ शेयर किया, Video

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: महाराष्ट्र में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ने 19 वर्षीय छात्र की ली जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़