मुंबई

पाकिस्तान के नंबर से आई धमकी, जांच सतारा पहुंची तो कश्मीर का शख्स गिरफ्तार; फोन ने खोला क्या राज?

Maharashtra Latest Crime News: मुंबई के कारोबारी को पाकिस्तान के नंबर से धमकी मिलने के मामले में क्राइम ब्रांच ने सतारा से 45 साल के मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके पाकिस्तान में संपर्क और धमकी से कनेक्शन की जांच कर रही है।
2 min read
Sep 08, 2026
Mumbai Threat Case
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स-IANS)

Mumbai Businessman Threat:मुंबई में एक कारोबारी को पाकिस्तान के नंबर से धमकी मिलने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 45 साल के मोहम्मद शरीफ को महाराष्ट्र के सतारा से पकड़ा है। शरीफ मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुंछ का रहने वाला है। वह कई साल से मुंबई और आसपास के इलाकों में सुरक्षा गार्ड का काम कर रहा था।

मामला बांद्रा के गरीब नगर में हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद सामने आया। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी इम्तियाज खत्री को पाकिस्तान के नंबर से WhatsApp कॉल और वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को मोहम्मद शरीफ के बारे में जानकारी मिली। पुलिस का दावा है कि शरीफ पाकिस्तान में रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में था। इसके बाद टीम ने सतारा पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।

मोबाइल की जांच में क्या मिला?

पुलिस ने शरीफ का मोबाइल फोन भी जांच के लिए अपने कब्जे में लिया। अधिकारियों के मुताबिक, फोन में पाकिस्तान में मौजूद एक व्यक्ति के साथ बातचीत और संपर्क से जुड़ी जानकारी मिली है। इसी आधार पर पुलिस ने उससे आगे पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि शरीफ का पाकिस्तान में मौजूद व्यक्ति से संपर्क क्यों था। यह भी जांच का विषय है कि कारोबारी को मिली धमकी में उसका कोई सीधा हाथ था या नहीं।

क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि इम्तियाज खत्री को धमकी किसने दी थी और पाकिस्तान में मौजूद व्यक्ति की इस मामले में क्या भूमिका है।

2008 में मुंबई आया था

पुलिस की पूछताछ में शरीफ के बारे में कई और जानकारियां सामने आई हैं। उसकी पत्नी के मुताबिक, शरीफ साल 2008 में मुंबई आया था। यहां उसने अंधेरी, साकीनाका, जोगेश्वरी और बांद्रा जैसे इलाकों में वॉचमैन और सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम किया।

बाद में वह सतारा में रहने लगा और वहीं सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने लगा। उसकी पत्नी भी सतारा में घरेलू काम करती है। पुलिस ने उसकी पत्नी और भतीजे से भी पूछताछ की है। पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि शरीफ के पिता पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रहते हैं। इसके बाद जांच एजेंसी ने उसके पाकिस्तान से जुड़े संपर्कों की पड़ताल और तेज कर दी है।

13 सितंबर तक पुलिस कस्टडी

गिरफ्तारी के बाद मोहम्मद शरीफ को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 13 सितंबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कारोबारी को मिली धमकी, पाकिस्तान में मौजूद व्यक्ति और शरीफ के बीच आखिर क्या कनेक्शन है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
08 Sept 2026 12:33 pm
Published on:
08 Sept 2026 12:32 pm
Also Read
View All
‘इनके बच्चे कौन सा धर्म अपनाएंगे?’, हिंदू-मुस्लिम विवाद पर भड़कीं निक्की तंबोली, अरबाज संग रिश्ते पर की बात

हनुमान अंश के दृष्टिहीन सिंगर सुनील लोधी ने लता मंगेशकर के गाने सुनकर सीखा संगीत! लोकल ट्रेन में बजाते थे तानपुरा

Asha Bhosle Birth Anniversary: निधन के महीनों बाद रिलीज होगा आशा भोसले का आखिरी गाना, निर्देशक ने काम करने को लेकर कही ये बात

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रोस्ट हुईं सुरभि वंजारा, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब- ‘मम्मी जी ने मुझे ट्रेन किया है’

फिजियोथेरेपिस्ट रेप-मर्डर केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फांसी की सजा की रद्द, रिहाई का आदेश