मुंबई

मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश, दिल्ली-NCR में कब होगी मानसून की एंट्री? मौसम विभाग ने बताया

Delhi Monsoon Update: मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2026, 6:50 PM IST
Delhi monsoon update
IMD ने बारिश की चेतावनी की जारी (File Photo)

Delhi, Mumbai Rains: मानसून का इंतजार कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का आखिरी दौर चल रहा है और इसी हफ्ते मानसून दस्तक दे सकता है। उत्तर भारत में अनुकूल मौसमीय परिस्थितियां बनने के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 या 4 जुलाई के आसपास दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है।

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में अगले दो दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण-गोवा, पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मुंबई महानगर में झमाझम बारिश

मुंबई के अधिकांश हिस्सों में बीते दो दिनों से तेज बारिश हो रही है। बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में पूर्वी उपनगरों में औसतन 109 मिलीमीटर, पश्चिमी उपनगरों में 87 मिलीमीटर और मुंबई में 86 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बीएमसी ने बताया कि मानखुर्द में इस अवधि के दौरान सबसे अधिक 170.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मुंबई के भायखला में 162.52 मिलीमीटर, मुंबई मध्य क्षेत्र में 142.43 मिलीमीटर और वडाला में 127 मिलीमीटर बारिश हुई।

वहीं, पश्चिमी उपनगरों में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) क्षेत्र और बोरिवली में क्रमशः 132.4 मिलीमीटर और 126 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। डिंडोशी फायर स्टेशन क्षेत्र में 123 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे और कुछ अन्य निचले इलाकों में जलभराव हो गया और इस वजह से मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा।

मुंबई में 5 जून तक ऑरेंज अलर्ट

भारी बारिश के बीच शहर में बेस्ट बसें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं, जबकि मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे में उपनगरीय रेल सेवाएं कुछ देरी से चल रही हैं। नवी मुंबई को मुंबई के हिस्सों से जोड़ने वाली हार्बर लाइन पर ओएचई टूटने के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं सुबह 4:52 बजे से 5:45 मिनट के बीच बाधित हुईं। मौसम विभाग ने रविवार तक मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जरी किया है, इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगहों पर भीषण बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Updated on:
1 Jul 2026, 6:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी