मुंबई

मुंबई लोकल यात्रियों को बड़ी राहत: 17 ट्रेनें अब 15-कोच, 12 नई एसी लोकल भी शुरू

Mumbai Local Train News: पश्चिम रेलवे के इस फैसले से खासकर पीक आवर में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 15-कोच ट्रेनों से क्षमता बढ़ेगी, जबकि एसी लोकल सेवाओं के विस्तार से आरामदायक यात्रा का विकल्प भी ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा।

2 min read
May 04, 2026
मुंबई एसी लोकल ट्रेन (Photo: Western Railway)

मुंबई लोकल ट्रेन से रोज सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत अब कई लोकल ट्रेनों की क्षमता बढ़ाई गई है और नई एसी सेवाएं भी शुरू की गई हैं।

ये भी पढ़ें

Mumbai Metro 6: 110 कर्मियों की टीम, भारी-भरकम मशीनों का बेड़ा… पिंक लाइन का अहम पड़ाव हुआ पूरा

12 कोच से 15 कोच में बदली गई 17 ट्रेनें

पश्चिम रेलवे ने 17 मौजूदा 12-कोच नॉन-एसी लोकल ट्रेनों को 15-कोच सेवाओं में परिवर्तित कर दिया है। इससे अब 15-कोच ट्रेनों की कुल संख्या 227 से बढ़कर 244 हो गई है। इस बदलाव से यात्रियों को ज्यादा जगह मिलेगी और भीड़भाड़ में कमी आने की उम्मीद है।

इनमें से 8 सेवाएं पहली बार विरार-दहाणू रोड सेक्शन में शुरू की गई हैं, जिससे इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को खास राहत मिलेगी।

12 नई एसी लोकल सेवाएं शुरू

इसके साथ ही पश्चिम रेलवे ने 12 नई एसी लोकल सेवाएं भी शुरू की हैं। इन सेवाओं के शुरू होने के बाद वेस्टर्न लाइन पर एसी ट्रेनों की संख्या सोमवार से शुक्रवार तक 133 से बढ़कर 145 हो गई है, जबकि वीकेंड पर यह संख्या 106 से बढ़कर 118 हो गई है।

नई एसी लोकल ट्रेनों में भायंदर, विरार, बोरीवली और मालाड से चर्चगेट के बीच फास्ट और स्लो दोनों प्रकार की सेवाएं शामिल हैं, जिससे ऑफिस टाइम और लेट नाइट यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

कुछ स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी 15-कोच ट्रेनें

परिचालन कारणों के चलते 15-कोच लोकल ट्रेनें ग्रांट रोड, चर्नी रोड और मरीन लाइंस स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में नहीं रुकेंगी। वहीं दादर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर इन ट्रेनों को डबल हॉल्ट दिया जाएगा।

टाइमिंग में मामूली बदलाव

इन बदलावों के चलते कुछ अन्य लोकल ट्रेनों के समय में भी मामूली बदलाव किए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले नई समय सारणी जरूर जांच लें।

नई एसी सेवाओं और 15-कोच में परिवर्तित सेवाओं का विवरण क्रमशः परिशिष्ट-1 और परिशिष्ट-2 में दिया गया है।

परिशिष्ट-1

अतिरिक्त एसी सेवाओं का विवरण

अप दिशा

क्र. सं.नई ट्रेन संख्यास्‍टेशन सेप्रस्थानस्‍टेशन तकआगमनमोड
194134भायंदर05:25चर्चगेट06:30फास्ट
294136विरार08:28चर्चगेट09:50फास्ट
394138बोरीवली10:50चर्चगेट11:47फास्ट
494140मालाड18:32चर्चगेट19:19फास्ट
594142बोरीवली20:25चर्चगेट21:34स्लो
694144बोरीवली22:58चर्चगेट00:08स्लो

डाउन दिशा

क्र. सं.नई ट्रेन संख्यास्‍टेशन सेप्रस्थानस्‍टेशन तकआगमनमोड
194135चर्चगेट07:03विरार08:23फास्ट
294137चर्चगेट09:56बोरीवली10:42फास्ट
394139चर्चगेट11:51मालाड12:36फास्ट
494141चर्चगेट19:25बोरीवली20:19फास्ट
594143चर्चगेट21:39बोरीवली22:46स्लो
694145चर्चगेट00:13भायंदर01:33स्लो

परिशिष्ट-2

15-कोच में परिवर्तित सेवाओं का विवरण

अप दिशा

क्र. सं.नई ट्रेन संख्यास्‍टेशन सेप्रस्थानस्‍टेशन तकआगमनमोड
192228भायंदर04:30चर्चगेट05:33फास्ट
292230वसई रोड07:14चर्चगेट08:29फास्ट
392232बोरीवली09:22चर्चगेट10:19फास्ट
493202दहाणू रोड07:17चर्चगेट09:56फास्ट
592234विरार12:05अंधेरी13:03स्लो
693204दहाणू रोड13:20विरार14:35स्लो
793206दहाणू रोड17:10विरार18:20स्लो
893208दहाणू रोड22:45विरार23:50स्लो

डाउन दिशा

क्र. सं.नई ट्रेन संख्यास्‍टेशन सेप्रस्थानस्‍टेशन तकआगमनमोड
193201विरार05:35दहाणू रोड06:50स्लो
292229चर्चगेट05:36वसई रोड06:50फास्ट
392231चर्चगेट08:32बोरीवली09:17फास्ट
493203चर्चगेट10:03दहाणू रोड12:40फास्ट
592233चर्चगेट10:24बोरीवली11:12फास्ट
692235बोरीवली11:17विरार11:56फास्ट
793205विरार15:00दहाणू रोड16:20स्लो
892237अंधेरी13:35भायंदर14:12फास्ट
993207विरार20:30दहाणू रोड21:58स्लो

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

1 मई से लागू पश्चिम रेलवे के इस फैसले से खासकर पीक आवर में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 15-कोच ट्रेनों से क्षमता बढ़ेगी, जबकि एसी लोकल सेवाओं के विस्तार से आरामदायक यात्रा का विकल्प भी ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें

वंदे भारत के दरवाजे हुए बंद, पिता बाहर और अंदर अकेले रह गई 3 साल की बेटी, रेलवे ने चलाया ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’
Published on:
04 May 2026 05:23 pm
Also Read
View All