मुंबई

27-28 जून की रात कल्याण-बदलापुर सेक्शन पर मेगा ब्लॉक, एक्सप्रेस के साथ लोकल ट्रेनें भी होंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block Update: मध्य रेलवे ने 27-28 जून की रात कल्याण-बदलापुर सेक्शन पर 2.5 घंटे का मेगा ब्लॉक घोषित किया है। कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट होंगी और कई एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला जाएगा। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
2 min read
Jun 25, 2026
Indian Railways news
27-28 जून की रात कल्याण-बदलापुर सेक्शन पर मेगा ब्लॉक की घोषणा (पत्रिका फाइल फोटो)

Indian Railways: मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए जरुरी खबर है। मध्य रेलवे ने 27 और 28 जून की रात में कल्याण और बदलापुर स्टेशनों के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत फुट ओवर ब्रिज (FOB) के एक हिस्से को हटाने के लिए विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की घोषणा की है। इस दौरान कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा।

कब और कहां रहेगा ब्लॉक?

मध्य रेलवे के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात को रात 1:20 बजे से सुबह 3:50 बजे तक कल्याण और वांगणी स्टेशनों के बीच अप और डाउन दक्षिण-पूर्व लाइन पर विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

यह ब्लॉक कल्याण-बदलापुर के बीच बन रही तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत फुट ओवर ब्रिज के 'एन' टाइप ट्रस को रोड क्रेन की मदद से हटाने के लिए लिया जा रहा है।

ब्लॉक के दौरान नहीं चलेगी यह लोकल सेवा

ब्लॉक के दौरान कल्याण और कर्जत के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इससे देर रात और तड़के सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द-

27 जून की रात 11:51 बजे चलने वाली सीएसएमटी-बदलापुर लोकल

28 जून की रात 12:02 बजे चलने वाली सीएसएमटी-अंबरनाथ लोकल

27 जून की रात 11:04 बजे चलने वाली बदलापुर-ठाणे लोकल

28 जून सुबह 3:43 बजे चलने वाली अंबरनाथ-सीएसएमटी लोकल

इसके अलावा कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा। जिसमें सीएसएमटी-कर्जत लोकल (रात 12:12 बजे) को ठाणे स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा। कर्जत-सीएसएमटी लोकल, जो 2:30 बजे कर्जत से चलने वाली थी, वह अब सुबह 4 बजे ठाणे स्टेशन से रवाना होगी।

कौन सी होगी आखिरी और पहली लोकल?

ब्लॉक से पहले आखिरी ट्रेनें सीएसएमटी-कर्जत लोकल होगी, जो 27 जून की रात 11:30 बजे रवाना होगी। वहीं, बदलापुर-सीएसएमटी लोकल 27 जून की रात 11:29 बजे चलने वाली आखिरी ट्रेन होगी।

इन एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा रूट

ब्लॉक के कारण कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को कर्जत-पनवेल-दिवा मार्ग से चलाया जाएगा। इसके चलते ये ट्रेनें अपने गंतव्य पर लगभग 10 से 20 मिनट की देरी से पहुंच सकती हैं। इसमें 11020 भुवनेश्वर-सीएसएमटी कोणार्क एक्सप्रेस, 18519 विशाखापट्टनम-एलटीटी एक्सप्रेस, 12702 हैदराबाद-सीएसएमटी एक्सप्रेस और 11140 होस्पेटे-सीएसएमटी एक्सप्रेस शामिल है।

मध्य रेलवे ने बताया कि जिन एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित ठहराव कल्याण स्टेशन पर होता है, उन्हें पनवेल और ठाणे स्टेशन पर रोका जाएगा। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई मेल, एक्सप्रेस या हॉलिडे स्पेशल ट्रेन पहले से देरी से चल रही होगी तो जरुरत पड़ने पर उसका मार्ग भी बदला जा सकता है।

Updated on:
25 Jun 2026 03:46 pm
Published on:
25 Jun 2026 03:44 pm
Also Read
View All
आमने-सामने बिठाकर आधी रात तक हुई मंगेतर और प्रेमी से पूछताछ; मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी, नौकर के फोन से रची गई थी मौत की साजिश

क्यों नहीं चली शाहरुख खान की ‘Dunki’? राजकुमार हिरानी ने फिल्म की सबसे बड़ी कमी का किया खुलासा

‘मुझे माफ कर देना मां, अगले जन्म में फिर तेरी कोख से जन्म लूंगा’, महाराष्ट्र में NEET छात्र ने की खुदकुशी; सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

72 की उम्र में Dalip Tahil ने लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो देख फैंस बोले- ‘उम्र तो सिर्फ एक नंबर है’

‘वह मुझे बातों से कभी भी मार सकती है’ अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना को लेकर किया खुलासा, बताया अपनी सबसे बड़ी आलोचक