मुंबई

कल्याण और कर्जत के बीच नहीं चलेगी लोकल ट्रेनें, 4 एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा मार्ग- CR मेगा ब्लॉक पर बड़ी अपडेट

Central Railway Mega Block: मध्य रेल के मुंबई मंडल द्वारा कल्याण और बदलापुर स्टेशनों के बीच प्रस्तावित तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य को गति देने के लिए विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 28 और 29 नवंबर (शनिवार-रविवार) की दरमियानी रात को लिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 11:45 AM IST
mumbai local train news
मुंबई लोकल ट्रेन अपडेट (Photo: Patrika File)

Mumbai Local Train News: मुंबई की लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। मध्य रेलवे ने कल्याण-बदलापुर रेल मार्ग पर तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य के लिए शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को दो घंटे का विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लेने का फैसला किया है। यह ब्लॉक 28 और 29 नवंबर 2026 की दरमियानी रात को रात 1:40 बजे से सुबह 3:40 बजे तक रहेगा। इसके चलते कल्याण और कर्जत के बीच अप एवं डाउन लाइन पर लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान उल्हासनगर और अंबरनाथ के बीच रेलवे ट्रैक के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में लगे 'N' टाइप ट्रस को हटाने का काम किया जाएगा। इसके लिए 300 मीट्रिक टन और 80 मीट्रिक टन क्षमता वाली रोड क्रेन की मदद ली जाएगी। यह काम कल्याण-बदलापुर सेक्शन में प्रस्तावित तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना का हिस्सा है।

कल्याण से कर्जत के बीच लोकल सेवाएं रहेंगी बंद

ब्लॉक के दौरान कल्याण और कर्जत के बीच अप एवं डाउन लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। हालांकि, रेलवे ने ब्लॉक से पहले चलने वाली आखिरी लोकल और ब्लॉक के बाद शुरू होने वाली पहली लोकल ट्रेनों का समय भी घोषित कर दिया है।

ब्लॉक से पहले चलने वाली आखिरी लोकल ट्रेनें:

  • CSMT-बदलापुर लोकल: 28 नवंबर को रात 11:51 बजे CSMT से रवाना होगी। यह बदलापुर के लिए ब्लॉक से पहले की आखिरी लोकल होगी।
  • CSMT-कर्जत लोकल: 28 नवंबर को रात 11:30 बजे CSMT से रवाना होगी।
  • बदलापुर-CSMT लोकल: 28 नवंबर को रात 11:29 बजे बदलापुर से रवाना होगी। यह CSMT के लिए ब्लॉक से पहले की आखिरी लोकल होगी।

ब्लॉक के बाद शुरू होने वाली पहली लोकल ट्रेनें:

  • ठाणे-कर्जत लोकल: 29 नवंबर को सुबह 5 बजे ठाणे से रवाना होगी।
  • कर्जत-CSMT लोकल: कर्जत से सुबह 3:35 बजे रवाना होगी।
  • अंबरनाथ-CSMT लोकल: सुबह 3:43 बजे अंबरनाथ से रवाना होगी।

चार लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

ब्लॉक के चलते लंबी दूरी की कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। मध्य रेलवे के अनुसार, चार प्रमुख ट्रेनों को कल्याण के बजाय कर्जत-पनवेल-ठाणे मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रेन नंबरट्रेन का नाम
11020भुवनेश्वर-CSMT कोणार्क एक्सप्रेस
18519विशाखापत्तनम-LTT एक्सप्रेस
12702हैदराबाद-CSMT एक्सप्रेस
11140होस्पेट-CSMT एक्सप्रेस

पनवेल और ठाणे में मिलेगा ठहराव

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष व्यवस्था भी की है। जिन ट्रेनों का निर्धारित ठहराव कल्याण स्टेशन पर है, उन्हें पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर भी अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। इससे कल्याण से यात्रा शुरू करने वाले और वहां उतरने वाले यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा, परिचालन संबंधी जरूरतों के अनुसार देरी से चलने वाली मेल-एक्सप्रेस और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों को भी डायवर्ट किया जा सकता है।

Updated on:
27 Nov 2026, 11:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव

कश्मीरा शाह ने किया बेटे को लेकर इमोशनल पोस्ट, बोलीं- आंखों में आंसू आ गए, सुनीता आहूजा का रिएक्शन हुआ वायरल

‘धुरंधर’ की सिंगर रेबल के साथ हुआ बड़ा हादसा, चेहरे से टकराया ड्रोन, फैंस हुए चिंतित

Gunmaaster G9 X Review: इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ दर्शकों की कसौटी पर उतरी खरी या हुई निराशा? पढ़ें लोगों के रिएक्शन्स

मंदार किवले हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, जेल में बंद 19 वर्षीय आरोपी भी साजिश में शामिल; यहीं रचा गया था प्लान?