मुंबई

Mumbai Local: दिवाली पर मुंबईकरों की बढ़ी मुश्किलें! सेंट्रल और हार्बर लाइन पर रहेगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें रद्द और लेट

Mumbai Mega Block: मध्य रेलवे के मुंबई मंडल ने रविवार 8 नवंबर को पटरियों और सिग्नल प्रणाली के रखरखाव कार्य के लिए मेगा ब्लॉक घोषित किया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 11:58 AM IST
mumbai local train news
मुंबई लोकल ट्रेन अपडेट (Photo: IANS/File)

Mumbai local train mega block: मुंबई में दिवाली के बीच लोकल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रविवार (8 नवंबर) को दिवाली (लक्ष्मी पूजन) के दिन मध्य रेलवे ने मुंबई लोकल नेटवर्क पर मेगा ब्लॉक घोषित किया है। यह ब्लॉक माटुंगा से मुलुंड और पनवेल से वाशी के बीच लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण मध्य रेलवे की कुछ लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई सेवाएं देरी से चलेंगी। हालांकि, यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि रविवार को पश्चिम रेलवे (Western Line Sunday Mega Block) पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, ब्लॉक के दौरान रेल पटरियों, सिग्नल सिस्टम और अन्य तकनीकी उपकरणों की मरम्मत एवं रखरखाव का काम किया जाएगा। दिवाली के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे में लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

सेंट्रल लाइन पर कहां और कितने बजे रहेगा मेगा ब्लॉक?

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल ने रविवार को मुख्य लाइन और ट्रांस-हार्बर लाइन पर ब्लॉक लेने का फैसला किया है।

मुख्य लाइन पर माटुंगा से मुलुंड रूट प्रभावित

माटुंगा से मुलुंड के बीच अप और डाउन धीमी लाइनों पर सुबह 11:05 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक ब्लॉक रहेगा।

इस दौरान अप और डाउन धीमी लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेनों को तेज लाइनों पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके कारण कुछ लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।

पनवेल से वाशी के बीच नहीं चलेंगी ट्रेनें

ट्रांस-हार्बर लाइन पर पनवेल से वाशी के बीच अप और डाउन दोनों लाइनों पर सुबह 11:05 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक ब्लॉक रहेगा।

इसका असर ठाणे-पनवेल और CSMT-पनवेल/बेलापुर के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों पर पड़ेगा। ब्लॉक के दौरान इन मार्गों पर कुछ लोकल सेवाएं पूरी तरह रद्द रहेंगी।

यात्रियों को कहां मिलेगी लोकल ट्रेन?

ब्लॉक के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए CSMT से वाशी के बीच विशेष लोकल सेवाएं चलाई जाएंगी। इसके अलावा ठाणे से वाशी, नेरुल और बेलापुर-खारकोपर-उरण मार्ग पर लोकल ट्रेनें निर्धारित समय-सारणी के अनुसार उपलब्ध रहेंगी।

पश्चिम रेलवे के यात्रियों को राहत

रविवार को पश्चिम रेलवे पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं लिया जाएगा। इसलिए पश्चिम रेलवे के यात्रियों को नियमित लोकल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

रेलवे के इस ब्लॉक को देखते हुए यात्रियों को सलाह है कि घर से निकलने से पहले अपनी लोकल ट्रेन का समय और रूट जरूर जांच लें। खासकर दिवाली के दिन परिवार और रिश्तेदारों से मिलने जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लेनी चाहिए।

Updated on:
7 Nov 2026, 11:58 AM IST
Published on: