मुंबई

मुंबई लोकल अपडेट: रविवार को मध्य, हार्बर और पश्चिम रेलवे पर मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द, देखें शेड्यूल

Mumbai Local Train Mega Block: रविवार को मुंबई की मध्य, हार्बर और पश्चिम रेलवे पर मेगा ब्लॉक रहेगा। CSMT-विद्याविहार, पनवेल-वाशी और बोरीवली-राम मंदिर के बीच लोकल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। कई ट्रेनें रद्द होंगी और कुछ सेवाएं बदले मार्ग से चलेंगी।
2 min read
• •
Oct 03, 2026
mumbai local train news
मुंबई लोकल ट्रेन अपडेट (Photo: IANS/File)

Mumbai Local Train SundayMega Block: मुंबई लोकल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रविवार 4 अक्टूबर को मध्य रेलवे, हार्बर रेलवे और पश्चिम रेलवे के अलग-अलग हिस्सों में रखरखाव और तकनीकी काम के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कई लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी और कुछ लोकल करीब 20 मिनट की देरी से चल सकती हैं। रविवार को एसी लोकल सेवाओं की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में कम रहती है।

मध्य रेलवे पर CSMT से विद्याविहार तक ब्लॉक

मध्य रेलवे की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से विद्याविहार के बीच अप और डाउन धीमे मार्ग पर ब्लॉक लिया जाएगा।

समय: सुबह 10:55 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक

ब्लॉक के दौरान अप और डाउन धीमे मार्ग की लोकल सेवाओं को अप और डाउन तेज मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके कारण कुछ लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनें देरी से चल सकती हैं। इस दौरान धीमे मार्ग के यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त समय लेकर चलना होगा।

हार्बर लाइन पर पनवेल-वाशी के बीच सेवाएं प्रभावित

हार्बर रेलवे पर पनवेल से वाशी के बीच अप और डाउन दोनों मार्गों पर ब्लॉक रहेगा।

समय: सुबह 11:05 बजे से शाम 4:05 बजे तक

ब्लॉक के दौरान CSMT-बेलापुर/पनवेल और ठाणे-पनवेल के बीच चलने वाली अप और डाउन लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी।

हालांकि यात्रियों के लिए CSMT-वाशी और ठाणे-वाशी के बीच लोकल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

इसलिए पनवेल, बेलापुर और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले यात्रियों को रविवार को यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था या अतिरिक्त समय का ध्यान रखना होगा।

पश्चिम रेलवे पर बोरीवली-राम मंदिर के बीच ब्लॉक

पश्चिम रेलवे पर बोरीवली से राम मंदिर के बीच अप तेज मार्ग और पांचवीं लाइन पर ब्लॉक लिया जाएगा।

समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

ब्लॉक के दौरान बोरीवली से अंधेरी के बीच अप तेज मार्ग की लोकल ट्रेनों को अप धीमे मार्ग पर चलाया जाएगा। वहीं पांचवीं लाइन पर चलने वाली ट्रेनों को डाउन तेज मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

बता दें कि रविवार को मुंबई के तीनों प्रमुख उपनगरीय रेल मार्गों पर ब्लॉक लिया जाता है। रखरखाव कार्य के कारण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और कुछ सेवाओं को रद्द किया जाता है। इसके चलते यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक समय लग सकता है।

खासकर CSMT, विद्याविहार, पनवेल, वाशी, ठाणे, बोरीवली, अंधेरी और राम मंदिर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को ब्लॉक के समय का ध्यान रखना जरूरी है।

Updated on:
03 Oct 2026 05:35 pm
Published on:
03 Oct 2026 05:35 pm